OJEE Counselling 2021: बी.टेक, बी.आर्क और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए ojee.nic.in पर पंजीयन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन
OJEE Counselling 2021: पंजीयन का पहला राउंड और विकल्प चुनने की प्रक्रिया 2 नवंबर 2021 तक चलेगी। इसके बाद 5 नवंबर को सीट अलॉटमेंट की सूची जारी की जाएगी।
विस्तार
ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (ओजेईईबी) ने सत्र 2021 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर बी.टेक, बी.आर्क, बी.प्लान, बी,सीएटी और एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन का पहला राउंड और विकल्प चुनने की प्रक्रिया 2 नवंबर, 2021 तक चलेगी। इसके बाद 05 नवंबर को सीट अलॉटमेंट की सूची जारी की जाएगी। इस साल ओजेईईबी की काउंसलिंग प्रक्रिया कई राउंड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा बोर्ड भी इस बार काउंसलिंग के लिए एक स्पेशल राउंड आयोजित करेगा।
ओजेईई की महत्वपूर्ण तारीखें
- पंजीयन और विकल्प चुनने की प्रक्रिया- 17 अक्तूबर शाम 5 बजे तक।
- मॉक सीट अलॉटमेंट-1 - 28 अक्तूबर शाम 5 बजे तक।
- मॉक सीट अलॉटमेंट-2 - 31 अक्तूबर रात 5 बजे तक।
- पंजीयन की आखिरी तारीख- 2 नवंबर शाम 10 बजे तक।
- सीट अलॉटमेंट राउंड-1 का परिणाम- 5 नवंबर शाम 5 बजे ।
- एडमिशन प्रक्रिया- 5 नवंबर से 8 नवंबर 2021 तक।
- स्पेशल रैंक पाने वालों के लिए पंजीयन- 6 नवंबर से 11 नवंबर 2021 तक।
- सीट अलॉटमेंट राउंड-2 का परिणाम - 14 नवंबर 2021 शाम 5 बजे।
ओजेईई 2021 काउंसलिंग के लिए कैसे आवेदन करें
ओजेईई के नोटिस के आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट के बाद एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी हगी। एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को फीस के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवार ओजेईई काउंसलिंग में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
1. आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Register for B.Arch, B.Tech, B.Plan, B.CAT and Int. M.Sc courses 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा, इसमें मांगी गई जानकारी देकर लॉग इन करें।
4. सभी जानकारी भरकर, दस्तावेजों को अपलोड कर के सबमिट पर क्लिक करें।
5. ओजेईई काउंसलिंग के लिए पंजीयन पूरा हो जाएगा।
6. आगे की जरूरत के लिए फॉर्म की कॉपी को डाउनलोड कर के प्रिंट करवा लें।
एडमिशन के लिए काउंसलिंग के कुल 3 राउंड का आयोजन किया जाएगा। सीटों के खाली रह जाने पर एक स्पेशल ओजेईई परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के खत्म होने के बाद अलग से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
स्पेशल ओजेईई काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया
ओजेईई की स्पेशल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदलारों के लिए एडमिशन कमिटी के द्वारा अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया के सत्रों का आयोजन किया जाएगा। काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसमें उम्मीदवारों को अपने रैंक और अंकों के आधार पर संस्थान का चुनाव करना होगा।
कमेंट
कमेंट X