फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Oil India Recruitment: Selection Without Written Exam, Salary Up to 80000; Apply Now

Oil India Recruitment: ऑयल इंडिया में बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, 80 हजार तक मिलेगा वेतन; तुरंत करें आवेदन

Sun, 23 Mar 2025 05:13 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 23 Mar 2025 05:13 PM IST
सार

Oil India Recruitment 2025: ऑयल इंडिया भर्ती 2025 के तहत बिना लिखित परीक्षा के चयन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए 2 अप्रैल 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

विज्ञापन
Oil India Recruitment: Selection Without Written Exam, Salary Up to 80000; Apply Now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Oil India Recruitment 2025: अगर आप भी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। ऑयल इंडिया ने ड्रिलिंग इंजीनियर के 4 पद पर भर्ती की घोषणा की है। इसके तहत बिना लिखित परीक्षा के चयन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए 2 अप्रैल 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं। चयन के बाद, आपको 80,000 रुपये तक का मासिक वेतन भी मिलेगा। यह भर्ती राजस्थान राज्य के लिए है और यह संविदा आधारित नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

ऑयल इंडिया भर्ती के लिए पात्रता

ऑयल इंडिया में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 24 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से 4 वर्ष की इंजीनियरिंग ग्रेजुएट डिग्री या 2 वर्ष की इंजीनियरिंग मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन

ऑयल इंडिया में चयन प्रक्रिया

ऑयल इंडिया में इन पदों के लिए चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।  उम्मीदवार का चयन कुल 100 अंकों के वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 50 होंगे। 100 अंकों का विभाजन व्यावसायिक ज्ञान और कौशल (संबंधित अनुशासन में), व्यावसायिक ज्ञान और कौशल (संबद्ध अनुशासन में), व्यक्तिगत गुण और सॉफ्ट स्किल्स पर होगा।

और भी पढ़ें:- Income Tax Recruitment 2025: इनकम टैक्स में नौकरी का मौका, बिना परीक्षा के होगा चयन; 81 हजार तक मिलेगा वेतन

वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले और न्यूनतम योग्यता अंक 50 प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में से अंतिम चयन केवल वॉक-इन-इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट के आधार पर होगा।

उम्मीदवारों को 2 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में भाग लेना होगा। इंटरव्यू के लिए पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होगा। ध्यान रहे कि 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू का विवरण

  • इंटरव्यू तिथि: 2 अप्रैल 2025 (बुधवार)
  • पंजीकरण समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
  • महत्वपूर्ण सूचना: सुबह 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी।

ऑयल इंडिया भर्ती के लिए सैलरी

ऑयल इंडिया भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 80,000 रुपये तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, चयन प्रक्रिया में कोई यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed