फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Offline classes Schools are opening in these states from today covid rules will be followed

ऑफलाइन कक्षाएं: इन राज्यों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, कोविड नियमों का होगा पालन

Mon, 26 Jul 2021 08:26 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 26 Jul 2021 08:26 AM IST
सार

  • आज यानी कि सोमवार से कई राज्यों में स्कूल फिर से खुल रहे हैं। कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। 

विज्ञापन
Offline classes Schools are opening in these states from today covid rules will be followed
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आज यानी कि सोमवार से कई राज्यों में स्कूल फिर से खुल रहे हैं। कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। जिन राज्यों में स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोला जा रहा है, उनमें सूबे की सरकार पहले ही कोविड-19 प्रोटोकॉल के लिए दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है। जिन राज्यों में स्कूल फिर से खुल रहे हैं उनमें मध्यप्रदेश और गुजरात शामिल है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम में फिर किया गया बदलाव
विज्ञापन



मध्यप्रदेश में ग्यारहवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सोमवार से स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। विद्यार्थी स्कूल जाकर कक्षाएं अटेंड करेंगे। 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। फिजिकल कक्षाओं के साथ ही वर्चुअल कक्षाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। सूबे में नौवीं और दसवीं के छात्रों को कक्षाओं में 5 अगस्त से बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-स्कूल रीओपनिंग : राजस्थान 02 अगस्त से नहीं खुलेंगे स्कूल - कॉलेज, 15 दिन टली योजना


11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए हफ्ते में दो बार कक्षाएं होंगी। 11वीं के छात्र मंगलवार और शुक्रवार को स्कूल जा सकेंगे, जबकि 12वीं के छात्र सोमवार और गुरुवार को कक्षाओं में उपस्थित होंगे। इसी तरह से गुजरात में भी आज से सरकारी और निजी स्कूल खुल रहे हैं। नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। सूबे में 50 फीसदी क्षमता के साथ विद्यार्थी कक्षाओं में आएंगे और कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

इसके अलावा, कर्नाटक, ओडिशा और पंजाब में भी आज से स्कूल फिर से खुल रहे हैं।  इन सभी राज्यों में सिर्फ सीनियर कक्षाओं के लिए स्कूल खुल रहे हैं। प्राइमरी कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोले जाने को लेकर अभी घोषणा होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed