Odisha SI Exam Scam: एसआई परीक्षा धांधली मामले में गंजाम से 117 लोग गिरफ्तार; 25 लाख में हुआ था सौदा
Odisha SI Exam Scam: ओडिशा पुलिस ने एसआई भर्ती परीक्षा में धांधली की कोशिश का पर्दाफाश करते हुए गंजाम जिले से 117 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 114 अभ्यर्थी और 3 एजेंट शामिल हैं। उम्मीदवारों से 25 लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र लीक कराने की साजिश रची गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha SI Exam Scam: ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। गंजाम जिले की पुलिस ने बुधवार को 117 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 114 अभ्यर्थी और 3 एजेंट शामिल हैं। इन सभी पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अनुचित साधनों के प्रयोग का मामला दर्ज किया गया है।
कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस को सूचना मिली थी कि आगामी 5-6 अक्तूबर को होने वाली एसआई लिखित परीक्षा से जुड़े रैकेट की गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने आंध्र प्रदेश सीमा के पास तीन एसी स्लीपर बसों को रोका। जांच में बसों में 117 यात्री मिले, जिनमें से 114 ने इसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
साजिश का मकसद
- पुलिस के अनुसार, ये अभ्यर्थी भुवनेश्वर से बसों में सवार होकर विजयनगरम जा रहे थे। योजना थी कि वहां से गुपचुप तरीके से प्रश्नपत्र हासिल कर लौटकर परीक्षा में शामिल हों।
- प्रत्येक उम्मीदवार ने इसके लिए 25 लाख रुपये देने पर सहमति जताई थी।
- इसमें से 10 लाख अग्रिम और नौकरी मिलने पर 15 लाख शेष राशि देनी थी।
रैकेट में शामिल और भी लोग, जांच जारी
बेरहामपुर के एसपी सरवन विवेक एम ने बताया कि इस मामले में गोलंथरा थाने में बीएनएस और ओडिशा पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में और भी एजेंट शामिल हैं और जांच जारी है।
परीक्षा टली
ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) ने मंगलवार को ही घोषणा की थी कि 5-6 अक्तूबर को होने वाली एसआई परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष के नेता और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बार-बार परीक्षा स्थगित होने को "प्रणाली की विफलता" करार दिया और कड़ी नाराजगी जताई।
कमेंट
कमेंट X