ओडिशा: 26 जुलाई से खुलने जा रहे हैं कक्षा 10वीं व12वीं के स्कूल, अन्य के लिए जारी रहेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
ओडिशा सरकार ने दोबारा स्कूल शुरू करने के आदेश दिए हैं। कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को सप्ताह में पांच दिन स्कूल जाना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा सरकार ने 26 जुलाई, 2021 से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया है। स्कूल और जन शिक्षा सचिव, सत्यब्रत साहू का कहना है कि यह निर्णय सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू किया जाएगा। जारी आदेश के मुताबिक स्कूल सप्ताह में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे।
जारी रहेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
इसके अलावा, शिक्षा सचिव ने यह भी कहा कि मैट्रिक परीक्षाओं की मेजबानी करने वाले स्कूल परीक्षा समाप्त होने के बाद ही फिर से खुलेंगे। स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। हालांकि, स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं सहित सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन शिक्षण जारी रखेंगे।
16 अगस्त से नौवीं के विद्यार्थियों के लिए भी शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं
शिक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि अगर कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति में सुधार होता है, तो कक्षा 9वीं के छात्रों को भी शारीरिक कक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। कक्षा 9वीं के स्कूल 16 अगस्त, 2021 से फिर से खुलेंगे। वहीं 15 सितंबर, 2021 से कक्षा 11वीं की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
ग्यारहवीं कक्षा के लिए शिक्षा सचिव ने लिया यह फैसला
जहां तक ओडिशा के 11वीं कक्षा के छात्रों की बात है, तो कहा गया है कि प्लस II पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरा होने के बाद ही उनके लिए स्कूल फिर से खुलेंगे। शिक्षा सचिव सत्यव्रत साहू ने भी आश्वासन दिया है कि किसी भी छात्र को शारीरिक कक्षाओं में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
कोरोना के कारण बंद किए गए थे स्कूल
बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से ओडिशा में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही राज्य ने कुछ जिलों में आंशिक रूप से 1 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था। हालांकि जिन जिलों में स्थिति बेहतर है, वहां सरकार ने कुछ व्यावसायिक स्थानों, दुकानों को खोलने जैसे प्रतिबंधों में कुछ ढील दी है।
इसके अलावा चंडीगढ़, हरियाणा जैसे राज्यों ने भी शारीरिक कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया है।
कमेंट
कमेंट X