{"_id":"60c6f72852cf6e3f7b52dd31","slug":"odisha-police-recruitment-2021-notification-for-721-si-constable-posts-released-apply-from-jun-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा पुलिस भर्ती 2021: 721 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए अधिसूचना जारी, पहली बार होगी ट्रांसजेंडर भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ओडिशा पुलिस भर्ती 2021: 721 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए अधिसूचना जारी, पहली बार होगी ट्रांसजेंडर भर्ती
Mon, 14 Jun 2021 12:19 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:19 PM IST
सार
- ओडिशा पुलिस भर्ती के तहत 721 सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 22 जून से होगी।
- पहली बार इस बार ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी भर्ती के लिए आवेदन की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा पुलिस भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी हुई है। 721 सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 22 जून से होगी। इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना को अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in के जरिए पढ़ सकते हैं। पहली बार ओडिशा पुलिस बोर्ड ने अधिसूचित पदों के लिए ट्रांसजेंडर की भर्ती की अनुमति दी है। जनरल ड्यूटी और कम्युनिकेशन के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
इस पुलिस भर्ती अभियान के माध्यम से 477 एसआई और 244 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी संभावित तारीख 15 जुलाई हो सकती है। इस भर्ती अभियान के लिए संभावित रूप से परीक्षा अगस्त में आयोजित हो सकती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri LIVE 2021: एमडीएल भर्ती में मिल रहीं सरकारी नौकरियां, जानें चयन प्रक्रिया
विज्ञापन
पहली बार पुलिस में भर्ती होंगे ट्रांसजेंडर
इस भर्ती अभियान के तहत पहली बार पुलिस में ट्रांसजेंडर को आवेदन की अनुमति दी गई है। इस निर्णय पर ऑल ओडिशा ट्रांसजेंडर वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मीरा परिदा का कहना है कि हम लैंगिक समानता और ट्रांसजेंडर समुदाय के विकास की दिशा में यह निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री और गृह विभाग को धन्यवाद देते हैं। यह कदम न केवल ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएंगा इसके साथ ही समाज की उनके प्रति धारणा को भी बदलेगा।
इसे भी पढ़ें-माझगांव डॉक लिमिटेड : 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका
कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीएचएसई ओडिशा या समकक्ष बोर्ड से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे स्थानीय भाषा में कुशल हों और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में इसका अध्ययन किया हो। जिनके पास डिप्लोमा है वो भी कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 18 वर्ष से से लेकर 23 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एसआई पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उनकी आयु 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।