फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha launched Career Portal for students in collaboration with UNICEF

बड़ी खबर: ओडिशा सरकार ने UNICEF के सहयोग से छात्रों के लिए लॉन्च किया विशेष करियर पोर्टल

Fri, 25 Dec 2020 04:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 25 Dec 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Odisha launched Career Portal for students in collaboration with UNICEF
UNICEF - फोटो : अमर उजाला

ODISHA: ओडिशा सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एंड मास काम्युनिकेशन ने यूनिसेफ (UNICEF) के साथ मिलकर सेकंडरी और हायर सेकंडरी (कक्षा 10वीं और 12वीं) के छात्रों के लिए एक करियर पोर्टल लॉन्च किया है। यह एक ऐसा यूनिक प्लेटफॉर्म है जिस पर कैरियर, कॉलेजों, व्यवसायिक संस्थानों, प्रवेश परीक्षाओं और छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस पोर्टल के जरिए छात्र विशेषज्ञों से अपने करियर से संबंधित हर जरूरी सलाह ले सकेंगे।

विज्ञापन

इस करियर पोर्टल पर जाने के लिए छात्रों को अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड के लिए साइन इन करना होगा। यह पोर्टल छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर संबंधी सलाह उपलब्ध कराएगा। इसके माध्यम से छात्रों को विशेषज्ञों से बात करने का मौका भी मिलेगा। छात्रों की सुविधा के लिए एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है। इस करियर प्लेटफॉर्म में करीब 550 से ज्यादा करियर विकल्पों के बारे में छात्रों को जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही 2,62,000 कॉलेजों और वोकेशनल इंस्टीट्यटू के बारे में भी सूचना मिलेगी। 1150 तरह की प्रवेश परीक्षाओं के बारे विस्तृत जानकारी मिलेगी, जिसमें आवेदन प्रक्रिया भी शामिल होगी। साथ ही देश-विदेश में मिलने वाली छात्रवृत्तियों के बारे भी सूचना उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

ओडिशा के स्कूल एंड मास एजुकेशन मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को करियर के व्यापक विकल्पों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न तरह के संकटों से गुजरना पड़ा है। समय को देखते हुए छात्रों की जरूरत के लिए ही इसे लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed