{"_id":"600a8f798ebc3e316867058b","slug":"odisha-government-will-provide-guidebook-to-10th-class-students-for-their-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: ओडिशा सरकार 10वीं के छात्रों को परीक्षा में मदद के लिए ‘गाइडबुक’ कराएगी मुहैया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बड़ी खबर: ओडिशा सरकार 10वीं के छात्रों को परीक्षा में मदद के लिए ‘गाइडबुक’ कराएगी मुहैया
Fri, 22 Jan 2021 02:10 PM IST
शुभांगी गुप्ता
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा सरकार इस साल मई में आयोजित होने वाली राज्य बोर्ड की वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे 10वीं कक्षा के छात्रों की मदद के लिए सभी को निशुल्क परीक्षा ‘गाइडबुक’ मुहैया कराएगी। राज्य के स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री एस आर दास ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में घोषणा की। मंत्री ने कहा, राज्य सरकार 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी 6,20,508 छात्रों को निशुल्क ‘परीक्षा दर्पण’ पुस्तिका बांटेगी।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि छात्रों पर दबाव कम करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छात्रों की मदद करने को कहा था। इसलिए 700 पन्ने की ‘परीक्षा दर्पण’ पुस्तिका के जरिए छात्रों को बोर्ड की आगामी परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। हालांकि, राज्य सरकार ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की थी लेकिन ऐसा महसूस हुआ कि छात्रों के लिए और कदम उठाने की जरूरत है। परीक्षा दर्पण पुस्तिका में संभावित प्रश्न और उत्तर होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : NITI Aayog: दिल्ली के सरकारी स्कूल देश में सबसे बेहतर, असम से केरल पीछे ताे राजस्थान ने आंध्र को पछाड़ा
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में बैठने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के छात्रों को यह पुस्तिका निशुल्क दी जाएगी। परीक्षा तीन मई से शुरू होगी। इससे पहले, राज्य में कोविड-19 से लोगों की आजीविका पर पड़े असर के कारण मुख्यमंत्री ने 13 जनवरी को मैट्रिक की परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क माफ करने की घोषणा की थी।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X