फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NITI Aayog NAS Survey: Delhi Government Schools are better and get top ranking in NAS Survey

NITI Aayog: दिल्ली के सरकारी स्कूल देश में सबसे बेहतर, असम से केरल पीछे ताे राजस्थान ने आंध्र को पछाड़ा

Fri, 22 Jan 2021 10:37 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 22 Jan 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
NITI Aayog NAS Survey: Delhi Government Schools are better and get top ranking in NAS Survey
नीति आयोग - फोटो : फाइल फोटो

NITI Aayog NAS Survey 2020: दिल्ली के सरकारी स्कूल देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतर हैं। नीति आयोग ने यहां के सरकारी शिक्षण संस्थानों में आए बदलाव की सराहना करते हुए उन्हें नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) में सबसे ज्यादा अंक दिए हैं। इस सर्वे में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को 44.73 अंक मिले हैं। आयोग ने तैयार किए “इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2020’ के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर औसत स्कोर 35.66 रहा है। दिल्ली को आय के उच्च स्तर के साथ-साथ सरकारी स्कूल प्रणाली के ऐतिहासिक परिवर्तन की वजह से सबसे ज्यादा स्कोर मिला है। दूसरे राज्यों में सबसे ज्यादा साक्षर राज्य केरल इस मामले में असम से पिछड़ गया है। राजस्थान ने आईटी हब के तौर पर मशहूर आंध्र को पछाड़कर तीसरा नंबर हासिल किया है।

विज्ञापन


आय स्तर शिक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है: नीति आयोग - नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी राज्य में आय का स्तर शिक्षा व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाता है, क्योंकि मध्यम, उच्च आय वर्ग के छात्रों की निजी स्कूलों में पढ़ाई होने और स्कूल के बाहर बेहतर सीखने के विकल्प मिलने की संभावना अधिक होती है। वहीं, सरकारी मदद प्राप्त स्कूलों में शिक्षा की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाले राज्य भी एनएएस स्कोर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : NITI Aayog Vacancy 2021: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 60,000 तक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, यह दिल्ली के लिए गर्व की बात है कि हमारे सरकारी स्कूलों को नीति आयोग की एनएएस रिपोर्ट में देश में शीर्ष स्थान दिया गया है, जिसमें सरकार के स्कूल प्रणाली के ऐतिहासिक परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया गया है।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed