{"_id":"5ec3d0cc8ebc3e909e0122ec","slug":"nvs-result-2020-for-teachers-announced-here-s-how-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"NVS Result 2020: नवोदय विद्यालय समिति ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NVS Result 2020: नवोदय विद्यालय समिति ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Tue, 19 May 2020 05:59 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 19 May 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
NVS Teachers' Exam Result 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय समिति ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एनवीएस के आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति ने संगीत, कला, पीईटी-पुरुष, पीईटी-महिला शिक्षक आदि पदों के लिए परीक्षा कराई थी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि यह परीक्षा पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, और इसका रिजल्ट अब जारी हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-इस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए निकली हैं भर्तियां, 29 मई से पहले करें
विज्ञापन
क्या है एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट?
नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in है। एनवीएस ने यह परीक्षा पिछले साल तीन अक्टूबर को कराई थी। इस परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को इसके बाद अब साक्षात्कार देना होगा। हालांकि अभी सिर्फ रिजल्ट ही जारी हुआ है और साक्षात्कार के संबंध में जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी। पास हुए अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
जानिए कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही आप नये पेज पर पहुंच जाएंगे।
-अब आपको अपने रोल नंबर से रिजल्ट सर्च करना है।
-आप जैसे ही अपना रोल नंबर डालेंगे आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
- आप चाहें तो अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X