{"_id":"6098dc2feee88c61ea6b15fb","slug":"nvs-exam-2021-navodaya-vidyalaya-jnvst-class-6-admission-test-2021-postponed-in-all-except-3-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय समिति: छठी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नवोदय विद्यालय समिति: छठी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित
Mon, 10 May 2021 12:39 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 10 May 2021 12:39 PM IST
सार
नवोदय विद्यालय समिति ने छठी कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवोदय विद्यालय समिति ने छठी कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा प्रशासनिक कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। तीन राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों के लिए छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-रांची विश्वविद्यालय: प्रैक्टिकल नंबर और मिड सेमेस्टर एग्जाम के आधार पर प्रमोट होंगे यूजी-पीजी छात्र
विज्ञापन
छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा मिजोरम, नागालैंड और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों में स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा 16 मई से 19 जून तक आयोजित होने वाली थी। इसे लेकर आधिकारिक सूचना जारी की गई है। हालांकि, अभी परीक्षा की संशोधित तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। संशोधित तिथि चयन परीक्षा की तिथि से कम से कम 15 दिन पहले अधिसूचित की जाएगी। इससे पहले इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 13 अप्रैल को जारी हो गए थे। आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब प्रशासनिक कारणों की वजह से नवोदय विद्यालय समिति ने छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा को स्थगित किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-पहल : आईआईटी दिल्ली शुरू कर रही ये ऑनलाइन कोर्स, शानदार नौकरी पाने में करेंगे मदद
मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में यह परीक्षा 19 जून को आयोजित होगी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से कई परीक्षाएं स्थगित हुई हैं और विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X