{"_id":"60b8921805001b4aab4b0763","slug":"nvs-exam-2021-for-class-6-admission-postponed-in-mizoram-nagaland-and-meghalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनवीएस: मिजोरम, नागालैंड और मेघालय के लिए छठी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एनवीएस: मिजोरम, नागालैंड और मेघालय के लिए छठी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित
Thu, 03 Jun 2021 02:29 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:29 PM IST
सार
- नवोदय विद्यालय समिति ने छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा को फिर से स्थगित कर दिया है।
- इस परीक्षा को तीन राज्यों मिजोरम, नागालैंड और मेघालय के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवोदय विद्यालय समिति ( एनवीएस) ने छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा को फिर से स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा को तीन राज्यों मिजोरम, नागालैंड और मेघालय के लिए स्थगित किया गया है। यह परीक्षा 19 जून को आयोजित होने वाली थी। इस परीक्षा के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए छात्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in विजिट कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली एनवीएस परीक्षा 2021 की नई तारीख की सूचना परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले दी जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बड़ी खबर: यूपी बोर्ड ने रद्द की 12वीं की परीक्षा, सीएम ने कहा- बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले मिजोरम, नागालैंड और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा को स्थगित किया गया था। इसे लेकर अधिसूचना 1 जून को जारी हुई थी। अब इन तीन राज्यों में भी इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अधिसूचना में कहा गया है कि मिजोरम, नागालैंड और मेघालय राज्यों में प्रशासनिक कारणों से छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली एनवीएस परीक्षा को स्थगित किया गया है। परीक्षा की पुनर्निर्धारित तिथि का चयन परीक्षा की तिथि से कम से कम 15 दिन पहले अधिसूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के सामान्य होने के बाद छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली एनवीएस परीक्षा का आयोजिन किया जाएगा। तब तक छात्र प्रवेश परीक्षा की तैयारी जारी रख सकते हैं। छात्रों को प्रश्न पुस्तिका और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए। प्रश्न पत्र को तीन खंडों में विभाजित किया जाएगा, मानसिक क्षमता परीक्षण 50 अंकों का, अंकगणित परीक्षण 25 अंकों का और भाषा परीक्षण 25 अंकों का होगा।
इसे भी पढ़ें-हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2021: 15 जून तक जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, 12वीं के परिणाम की तारीख तय नहीं
कमेंट
कमेंट X