हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2021: 15 जून तक जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, 12वीं के परिणाम की तारीख तय नहीं
- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 15 जून तक जारी करेगा। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री ने दी है। उन्होंने कहा कि बारहवीं कक्षा के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के जरिए घोषित किए जाएंगे। हालांकि, अभी बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से अभी हालात परीक्षा करवाने के अनुकूल नहीं हैं। अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा देना चाहता है, तो परिस्थितियां सामान्य होने के बाद उसके लिए परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021: 12वीं की परीक्षा रद्द होगी या नहीं? जानिए शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार तैयार किए जा रहे हैं। विद्यालय शिक्षा बोर्ड रिजल्ट घोषित करने की तैयारियों में जुटा है। बता दें कि सीबीएसई द्वारा बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के बाद सूबे की सरकार ने भी बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी थी। वहीं, दसवीं की परीक्षा पहले ही रद्द की जा चुकी थी। हालांकि, अभी दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं के लिए आंतरिक मूल्यांकन मानदंड तय नहीं किया गया है। बोर्ड की तरफ से जल्द ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट के लिए इंटरनल असिसमेंट क्राइटेरिया जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-Board Exam 2021: अब तक इन राज्यों में रद्द हो चुकी हैं 12वीं की परीक्षाएं, इनमें फैसला बाकी
इस साल करीब 7.5 लाख विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। गौरतलब है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद से राज्यों के बोर्ड पर भी बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने का दबाव बन गया था। इसके तुरंत बाद सीआईएससीई ने भी बारहवीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। अब तक हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड आदि बोर्ड बारहवीं की परीक्षा रद्द कर चुके हैं।
कमेंट
कमेंट X