{"_id":"5de2fa5d8ebc3e54ce7037d5","slug":"nursery-admission-race-will-be-faster-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से तेज होगी नर्सरी दाखिले की दौड़, कई स्कूलों की मनमानी जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कल से तेज होगी नर्सरी दाखिले की दौड़, कई स्कूलों की मनमानी जारी
Sun, 01 Dec 2019 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
दाखिले की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को छुट्टी होने की वजह से नर्सरी दाखिले की दौड़ धीमी रही लेकिन सोमवार से इसमें तेजी आएगी। राजधानी के 62 निजी स्कूलों ने तय समय सीमा के तीन बाद भी शिक्षा निदेशालय (डीओई) की वेबसाइट पर क्राइटीरिया अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा डीओई के दिशानिर्देशों के बावजूद ऐसे क्राइटीरिया को दाखिला का आधार बना रहे हैं जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रही है। इस वजह से शिक्षा निदेशालय नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों की सूची बनाकर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है। स्कूल प्रबंधन को समय दिया गया कि वह सही जानकारी अभिभावकों को दें लेकिन कई स्कूल नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
कई स्कूलों ने अभिभावकों की योग्यता, नॉन-स्मोकर, नॉन-वेज, स्कूल परिवहन, माता-पिता का रोजगार, वेतन, परिवार में कितने सदस्य हैं और उनकी आय, माता-पिता ने कहां से पढ़ाई की है, पहले आओ पहले पाओ को क्राइटीरिया में शामिल कर लिया है जबकि डीओई ने इन मानकों को दाखिले का आधार बनाने पर रोक है।
आवेदन में इन दस्तावेज की है जरूरत
डीओई अधिकारियों के मुताबिक आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज में आवास पते के रुप में अभिभावक का राशन कार्ड, बच्चे व अभिभावक मूल निवासी प्रमाणपत्र, अभिभावक का वोटर आई कार्ड, बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व बच्चे का पासपोर्ट मान्य होगा।
कमेंट
कमेंट X