NTA Website Hack News: क्या हैक हुई थी एनटीए की वेबसाइट...? अफवाहों पर संस्थान ने कही ये बात
NEET UG: एनटीए ने उसकी वेबसाइट और पोर्टल्स के हैक होने को लेकर चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। एनटीए ने इन खबरों पर स्पष्टता दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA Webiste Hack News: एनटीए ने उसकी वेबसाइट और पोर्टल्स के हैक होने को लेकर चल रही खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। एनटीए के अधिकारियों द्वारा कहा गया है, "एनटीए की वेबसाइट और इसके सभी अन्य वेब पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित हैं; उनके हैक होने या उनसे छेड़छाड़ की सूचना गलत है।"
NTA website, all its other web portals fully secure; information that they have been compromised or hacked wrong: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) June 23, 2024विज्ञापन
अधिकारियों ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट और उसके सभी अन्य वेब पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित हैं, और इनके हैक होने की खबरें गलत और भ्रामक हैं। यह स्पष्टीकरण NEET-UG और UGC-NET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है। शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को NTA के कामकाज की समीक्षा करने, परीक्षा सुधारों की सिफारिश करने और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक पैनल का गठन किया।
पटना और गोधरा भेजी जाएंगे सीबीआई के विशेष दल
केंद्रीय जांच ब्यूरो का कहना है कि इस मामले में एफाआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले कीजांच के लिए सीबीआई ने विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें बिहार के पटना और गुजरात के गोधरा भेजी जा रही हैं। दरअसल पटना और गोधरा में स्थानीय पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं।
कमेंट
कमेंट X