UP Board Exam : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज यानी कि 3 फरवरी से शुरू हो गई हैं। बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 22 फरवरी तक आयोजित होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होंगी, जिसके पहले चरण की शुरुआत बुधवार से हो गई है। बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है।
UP Board Exam 2021: बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू, जानिए कब आएगी एग्जाम डेटशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 फरवरी तक होगी पहले चरण की परीक्षा
बारहवीं कक्षा की पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 3 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आज़मगढ़, देवीपाटन और बस्ती डिवीजनों में आयोजित की जा रही है। जबकि, दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 13 फरवरी से 22 फरवरी तक होगी।
कमेंट
कमेंट X