फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA UGC NET and CSIR NET 2019 Application form correction link open

UGC & CSIR NET: आवेदन में गलतियां सुधारने का मौका, यहां है सीधी लिंक

Fri, 18 Oct 2019 01:31 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 18 Oct 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
NTA UGC NET and CSIR NET 2019 Application form correction link open
सांकेतिक तस्वीर

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2019) और सीएसआईआर नेट (CSIR NET 2019) के आवेदन में सुधार करने का मौका मिल रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने दोनों परीक्षाओं के आवेदन में सुधार के लिए लिंक सक्रिय कर दिए हैं।

विज्ञापन


एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना आवेदन फॉर्म एक बार ध्यान से जरूर देख लें। अगर इसमें कोई गलती रह गई है तो उसे तुरंत सुधार लें। इसके लिए आप एनटीए नेट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। हम आपको आवेदन में सुधार की सीधी लिंक इस खबर में आगे भी दे रहे हैं। इसके जरिए आप आसानी से सुधार की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : UPTET 2019: एक नवंबर से कर सकेंगे आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2019 में होने वाले यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट के लिए किए गए आवेदन में अभ्यर्थी 25 अक्तूबर 2019 तक सुधार कर सकते हैं। इस संबंध में एनटीए ने आधिकारिक सूचना भी जारी की है।

बता दें कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट का आयोजन 2 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर 2019 के बीच किया जाएगा। जबकि सीएसआईआर नेट का आयोजन 15 दिसंबर 2019 को किया जाएगा। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 9 नवंबर 2019 को जारी कर दिए जाएंगे। दोनों परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा एनटीए द्वारा 31 दिसंबर 2019 को की जाएगी।

ये भी पढ़ें : गणित के लिए क्यों नहीं दिया जाता नोबेल पुरस्कार, बताए जाते हैं ये दिलचस्प कारण

एनटीए ने यूजीसी और सीएसआईआर नेट के लिए 9 सितंबर 2019 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन 15 अक्तूबर तक लिए गए थे।

NTA NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
UGC NET और CSIR NET December 2019 के आवेदन में सुधार के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed