फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET Answer Key 2022 May Release Today Know How to Check and Download NTA UG Answer Keey

NEET UG Result 2022: नीट यूजी आंसर की आज हो सकती है जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 30 Aug 2022 06:54 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 30 Aug 2022 06:54 AM IST
सार

NEET UG 2022 Answer Key Results: 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी में करीब 18.50 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

विज्ञापन
NEET Answer Key 2022 May Release Today Know How to Check and Download NTA UG Answer Keey
NEET UG Result 2022 Answer Key - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG 2022 Answer Key & Result: नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस परीक्षा में करीब 18.50 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। ये उम्मीदवार, उम्मीदवारों के अभिभावक एवं शिक्षक आदि बीते तीन सप्ताह से नीट यूजी 2022 की आंसर की जारी होने की बाट जोह रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए 17 जुलाई, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

NEET UG: 30 अगस्त तक जारी होगी प्रोविजनल आंसर की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही नीट यूजी 2022 की आंसर की और परिणाम जारी किया जाएगा। एनटीए की ओर से प्रोविजनल आंसर की यानी अंतरिम उत्तर कुंजी मंगलवार, 30 अगस्त को जारी किए जाने की प्रबल संभावना है। अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही इस पर आपत्तियां भी आमंत्रित की जाएंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Re Exam: दोबारा परीक्षा से रिजल्ट में होगी देरी

हालांकि, एनटीए की ओर छह केंद्रों पर नीट यूजी 2022 की परीक्षा दोबारा आयोजित करने के निर्णय के कारण नीट यूजी परिणाम में देरी हो सकती है। क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी का री-एग्जाम चार सितंबर, 2022 को आयोजित किया जाना निर्धारित है। 
 

विज्ञापन

NEET UG 2022 Answer Key: यहां से कर पाएंगे चेक एवं डाउनलोड

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी 2022 प्रोविजनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आंसर की आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपने उत्तर का मिलान करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर सवालों के जवाब पर आपत्ति दर्ज कराएं।

NEET UG 2022: आपत्ति दर्ज कराने के लिए खुलेगी चैलेंज विंडो

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आंसर की और फिर रिजल्ट जारी करेगी। एनटीए आंसर की के साथ ही ओएमआर शीट और प्रश्न पत्रों की स्कैन की गई प्रति भी जारी करती है। जिसके आधार पर उम्मीदवार अपने रिजल्ट का आकलन कर सकते हैं। छात्रों को आंसर की पर आपत्ति, यदि कोई हो तो उठाने के लिए लगभग दो से तीन दिन का समय मिलेगा।
 

NEET UG 2022 Final Answer Key & Result

उम्मीदवारों के लिए आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो बंद होने के बाद उन पर विचार किया जाता है। विशेषज्ञों के मंथन के बाद ही फाइनल आंसर की यानी अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है। तब कहीं जाकर नीट यूजी का रिजल्ट तैयार होता है। वहीं रिजल्ट तैयार करने के साथ ही कट ऑफ, और रैंक सूची भी जारी की जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed