फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA SWAYAM July Exam 2023 Registration begins at swayam.nta.ac.in, know how to apply

NTA SWAYAM July 2023: एनटीए स्वयं जुलाई परीक्षा के लिए जल्द करें पंजीकरण, जानें कब होगी परीक्षा

Sat, 14 Oct 2023 10:52 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 10:52 AM IST
सार

NTA SWAYAM July Exam 2023: स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA SWAYAM July Exam 2023 Registration begins at swayam.nta.ac.in, know how to apply
Swayam, Swayam portal, स्वयं - फोटो : Twitter

विस्तार

NTA SWAYAM July Exam 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने एनटीए स्वयं (NTA SWAYAM 2023) जुलाई परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - swayam.nta.ac.in पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन

NTA SWAYAM July 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2023 तक है और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2023 तक है। सुधार विंडो 1 नवंबर को खुलेगी और 3 नवंबर, 2023 को बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

NTA SWAYAM July 2023: परीक्षा की तिथि

परीक्षा 30 नवंबर, 1 और 2 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। SWAYAM परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 750 रुपये प्रति कोर्स और अतिरिक्त कोर्स के लिए 600 रुपये प्रति कोर्स और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी और एनसीएल श्रेणी के लिए 500 रुपये और अतिरिक्त कोर्स के लिए 400 रुपये प्रति कोर्स है।

NTA SWAYAM July 2023: ऐसे करें आवेदन

  • NTA SWAYAM की आधिकारिक वेबसाइट - swayam.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NTA SWAYAM जुलाई परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ध्यानपूर्वक आवेदन पत्र को भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड करें।
  • अंत में इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सेव करके रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed