फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NITTT 2025: Admit Cards Released for Exam Starting August 29; Download Immediately

NTA NITTT 2025: एनआईटीटीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 29 अगस्त से शुरू होंगे एग्जाम; तुरंत करें डाउनलोड

Mon, 25 Aug 2025 10:53 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 25 Aug 2025 10:53 AM IST
सार

NTA NITTT 2025 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग परीक्षा अप्रैल-मई 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं ।

विज्ञापन
NTA NITTT 2025: Admit Cards Released for Exam Starting August 29; Download Immediately
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA NITTT 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) अप्रैल-मई  2025 परीक्षा के लिए प्रेवश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 29 और 30 अगस्त तथा 6 और 7 सितंबर 2025 को होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करेंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

एनआईटीटीटी परीक्षा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। यह परीक्षा अंग्रेजी भाषा में ऑनलाइन (इंटरनेट-आधारित) रिमोट-प्रोक्टर्ड मोड में होगी, जिससे उम्मीदवार किसी भी स्थान से परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों को तकनीकी शिक्षण में आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान किया जाता है।

उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश

NTA ने परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के लिए कुछ नियम जारी किए हैं:

  • परीक्षा में ईमानदारी और अखंडता बनाए रखें, किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी न करें।
  • परीक्षा रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में है, उम्मीदवारों की गतिविधियों की निगरानी प्रॉक्टर करेंगे।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आंखों की हरकत पर प्रॉक्टर उम्मीदवार से चैट के माध्यम से निर्देश मांग सकते हैं। यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो परीक्षा समाप्त की जा सकती है।
  • उम्मीदवार नोटिंग या रफवर्क के लिए किसी भी कागज का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
  • परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड, वैध आईडी प्रूफ और पारदर्शी बोतल में पानी ही रखा जा सकता है।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "NITTT अप्रैल-मई 2025 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण (आवेदन नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड देखें, जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed