Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   nta neet exam 2020 pib said beware of fake notice of postponement of neet exam

NTA NEET Exam 2020: एनटीए नीट यूजी परीक्षा को लेकर वायरल हो रहा फर्जी नोटिस, रहें सावधान 

Wed, 17 Jun 2020 05:09 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 17 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
nta neet exam 2020 pib said beware of fake notice of postponement of neet exam
नीट - फोटो : अमर उजाला

नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के स्थगित होने को लेकर एक फर्जी अधिसूचना वायरल हो रही है। इसमें कहा गया है कि अगस्त में होने वाली नीट यूजी परीक्षा स्थगित हो गई है। जबकि, असल में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट परीक्षा को लेकर ऐसी कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की है। यह फर्जी अधिसूचना है जिसे लेकर विद्यार्थी सावधान रहें। पीआईबी ने भी इसे लेकर विद्यार्थियों को सचेत किया है।  प्रेस इंफ्रोर्मेशन ब्यूरो फैक्ट चेक का भी कहना है कि यह फर्जी अधिसूचना है और विद्यार्थी इस तरह के नोटिस को लेकर सावधान रहें।

विज्ञापन


व्हाट्सअप और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फर्जी अधिसूचना में कहा जा रहा है कि अगस्त में होने वाली नीट की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में पीआईबी ने विद्यार्थियों से इस नोटिस को लेकर सावधान रहने की अपील की है। पीआईबी का कहना है कि नीट परीक्षा को स्थगित करने को लेकर एनटीए ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है। नीट यूजी परीक्षा पहले 26 जुलाई को होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय: ओपन बुक परीक्षा में व्हॉट्सएप से विद्यार्थियों को मिलेंगे प्रश्नपत्र, मेल से भेज सकेंगे पेपर का हल
विज्ञापन
विज्ञापन



पीआईबी ने इसे लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट भी किया है। पीआईबी का कहना है कि विद्यार्थी एनटीए की तरफ से जारी होने वाले किसी भी अधिसूचना से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी जरूर लें। एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है। दरअसल, जो फर्जी संदेश वायरल हो रहा है उसमें एनटीए का नाम लिखा हुआ है जिसकी वजह से कई विद्यार्थी उसे सच समझ रहे थे और साझा भी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें--सीबीएसई की शेष परीक्षाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed