फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NCET 2025 Application Correction Window Open: Edit Your Application Details Now till April 3

NCET 2025: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन पत्र में सुधार का मौका, इस तारीख तक कर सकेंगे बदलाव

Wed, 02 Apr 2025 02:03 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 02 Apr 2025 02:03 PM IST
सार

NCET 2025: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो खुल गई है। जो उम्मीदवार एनसीईटी  2025 आवेदन पत्र पहले ही भर चुके हैं, वे अब अपनी आवेदन प्रक्रिया में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA NCET 2025 Application Correction Window Open: Edit Your Application Details Now till April 3
NTA NCET 2025 Application Correction - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NTA NCET 2025 Application Correction: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 2 अप्रैल 2025 से नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। जो उम्मीदवार एनसीईटी  2025 आवेदन पत्र पहले ही भर चुके हैं, वे अब अपनी आवेदन प्रक्रिया में सुधार कर सकते हैं। यह सुधार विंडो 3 अप्रैल तक खुली रहेगी, जिससे उम्मीदवार अपनी जानकारी में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन

29 अप्रैल को होगी परीक्षा

एजेंसी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय और राज्य संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को एनसीईटी 2025 परीक्षा आयोजित करेगी।

एनटीए एनसीईटी 2025 का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कई भाषाओं में करेगा।
 
क्रमांक पेपर कुल सवाल कुल हल किये जाने वाले प्रश्न इनमें से चुना जाना है
1 भाषा 1 23 20 अनुभाग 1 (38 भाषाएं)
2 भाषा 2 23 20 अनुभाग 1 में भाषा 1 के अलावा अन्य
3 शिक्षण योग्यता 23 20 अनिवार्य
4 सामान्य परीक्षण 28 25 अनिवार्य
5 डोमेन विशिष्ट विषय 1 28 25 अनुभाग 2 (26 डोमेन-विशिष्ट विषय)
6 डोमेन विशिष्ट विषय 2 28 25 अनुभाग 2 से डोमेन-विशिष्ट विषय 1 के अलावा
7 डोमेन विशिष्ट विषय 3 28 25 अनुभाग 2 से डोमेन-विशिष्ट विषय 1 और 2 के अलावा
कुल — 181 160 —
विज्ञापन

इन विवरणों को कर सकेंगे संशोधित 

सुधार योग्य क्षेत्र उम्मीदवार द्वारा परिवर्तन की अनुमति
बदलाव की अनुमति नहीं मोबाइल नंबर, ईमेल पता, पता (स्थायी और वर्तमान), फोटोग्राफ (छवि अपलोड), हस्ताक्षर (छवि अपलोड)
एक क्षेत्र में बदलाव की अनुमति उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम
सभी विवरण बदलने की अनुमति कक्षा 10/समकक्ष विवरण, कक्षा 12/समकक्ष विवरण
परीक्षास्थल चयन में बदलाव उम्मीदवार को उसी राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में परीक्षा शहर के चयन में बदलाव की अनुमति
पारिवारिक विवरण में बदलाव जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप-श्रेणी/PwBD

और भी पढ़ें:- 19वीं बार परीक्षा की ओएमआर शीट रीचेकिंग के लिए खुली विंडो, अप्रैल के इस तारीख तक करें आवेदन

कैसे करें सकेंगे आवेदन पत्र में सुधार

  • उम्मीदवार अपनी आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET/ पर जाएं।
  • आवेदन सुधार के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद, उम्मीदवार अपनी जानकारी में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
  • आवेदन सुधार विंडो 3 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी, इसलिए उम्मीदवार को जल्द से जल्द सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed