फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NCET 2023 answer key released at ncet.samarth.ac.in

NCET 2023: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा की आंसर-की जारी, 16 अगस्त है चैलेंज करने की आखिरी तारीख

Tue, 15 Aug 2023 04:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 15 Aug 2023 04:12 PM IST
सार

NCET 2023: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 9 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी के लिए रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ प्रोविजनल उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
NTA NCET 2023 answer key released at ncet.samarth.ac.in
आंसर-की - फोटो : Social Media

विस्तार

NCET 2023 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, यानी NTA ने NCET 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की प्रोविजनल आंसर-की एनसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट - ncet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड करके देख सकते हैं।

विज्ञापन

वेबसाइट पर उपलब्ध है उत्तर कुंजी

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 9 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी के लिए रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) और प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त है चुनौती देने की आखिरी तारीख

जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये के हिसाब से नॉन-रिफंडेबल फीस का भुगतान करके इसे चुनौती दे सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2023 तक है। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/पेटीएम के माध्यम से 16 अगस्त तक किया जा सकता है। छात्र नीचे बताए तरीके से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें NCET 2023 Answer Key

  • सबसे पहले NCET की ऑफिशियल वेबसाइट - ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिख रहे 'NCET 2023 Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • आपके डिवाइस की स्क्रीन कर उत्तर कुंजी खुलकर आ जायेगी।
  • उत्तर कुंजी को ध्यानपूर्वक चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संरक्षित कर लें।

चुनौती के बाद त्रुटि मिलने पर होगा सुधार

उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और तदनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed