फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA JNUEE Admit Card 2020 download from jnuexams.nta.nic.in and exam schedule

NTA JNUEE 2020: जल्द जारी होंगे जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 21 Sep 2020 05:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 21 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
NTA JNUEE Admit Card 2020 download from jnuexams.nta.nic.in and exam schedule
JNUEE Admit Card 2020

JNUEE Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम 2020 (JNUEE 2020) के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि एनटीए ने बीते रविवार को इस परीक्षा से संबंधित एग्जाम शेड्यूल जारी किया था। जेएनयू की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड भी आज जारी हो जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए और जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाएं रखें।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे इस आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.nic.in की मदद से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने बताया है कि जेएनयू प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन निर्धारित की गई तारीखों में ही किया जाएगा। विभिन्न कोर्सेस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 5 अक्टूबर, 2020 से शुरू होकर 8 अक्टूबर, 2020  तक चलेंगी।
विज्ञापन

याद दिला दें कि जेएनयू की यह प्रवेश परीक्षा 11 मई, 2020 से 4 मई, 2020 तक होने वाली थी। लेकिन कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दी गई थीं।
 
JNUEE Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड –

चरण - 1 सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.nic.in पर जाएं।
चरण - 2 होमपेज पर JNUEE admit card 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 फिर एक नया पेज खुल जाएगा। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। 
चरण - 4 आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आपके सामने होगा। 
चरण - 5 उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें। 
 
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
परीक्षा से संबंधित एग्जाम शेड्यूल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- RRB NTPC Application Status 2020: बोर्ड ने किया लिंक एक्टिवेट, यहां देखें अपना एप्लीकेशन स्टेटस

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed