फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA CMAT Admit Card 2023 Released download at cmat.nta.nic.in

CMAT Admit Card 2023 Out: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 01 May 2023 05:40 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 01 May 2023 05:40 PM IST
सार

CMAT Admit Card 2023 Out: एनटीए ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA CMAT Admit Card 2023 Released download at cmat.nta.nic.in
CMAT - Common Management Admission Test - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CMAT Admit Card 2023 Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

सीएमएटी के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी की जा चुकी है। उम्मीदवार उसी के माध्यम से परीक्षा केंद्र के आवंटित शहर की जांच कर सकते हैं। इससे उन्हें अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

CMAT 2023 परीक्षा तिथि 

एनटीए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट, CMAT 2023 चार मई, 2023 को दो पारियों में आयोजित करने वाला है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

तीन घंटे की परीक्षा

सीमैट परीक्षा कुल तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और प्रश्न पत्र कुल 400 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी में होगा। उम्मीदवार जो एआईसीटीई से संबद्ध / भाग लेने वाले संस्थानों में प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें चयनित होने के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

CMAT Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - cmat.nta.nic.in पर जाएं।

  • CMAT 2023 हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।

  • अब CMAT 2023 एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड डालें।

  • सीएमएटी प्रवेश पत्र जमा करें और डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed