फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NSSNET 2024 registration begins at exams.nta.ac.in/NSSNET, Direct link here; exam on March 21

NSSNET 2024: नवयुग स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, कक्षा 6 और 7 में एडमिशन के लिए यहां करें अप्लाई

Mon, 19 Feb 2024 01:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 01:10 PM IST
सार

NSSNET 2024: नवयुग स्कूल एजुकेशनल सोसाइटी ने नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा - 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा 21 मार्च को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
NSSNET 2024 registration begins at exams.nta.ac.in/NSSNET, Direct link here; exam on March 21
नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर - फोटो : Social Media

विस्तार

NSSNET 2024: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की नवयुग स्कूल एजुकेशनल सोसाइटी (NSES) ने नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET) - 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NSSNET पर जाकर प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर, नई दिल्ली में कक्षा-VI और VII में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया  शुरू हो चुकी है 01 मार्च तक (रात 11.50 बजे तक) चलेगी। एप्लिकेशन एडिट/करेक्शन विंडो 02 से 03 मार्च तक खुली रहेगी। उम्मीदवार इस दौरान आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

NSSNET 2024 प्रवेश परीक्षा 21 मार्च को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एक ही सत्र में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 15 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: 31 मार्च, 2024 को कक्षा-VI में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच और कक्षा-VII में प्रवेश के लिए 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता: आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 31 मार्च, 2024 तक क्रमशः कक्षा V और VI की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या उसमें शामिल होना चाहिए।

परीक्षा शुल्क

परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति उम्मीदवार 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

NSSNET 2024 के लिए पंजीकरण करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NSSNET पर जाएं।
  • होमपेज पर, NSSNET - 2024 : Click Here to Register पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed