फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Now study online courses in JNU-IGNOU and IPU UGC has approved the courses from January

UGC: जेएनयू-इग्नू और आईपीयू में अब ऑनलाइन पाठ्यक्रम की करें पढ़ाई, यूजीसी ने जनवरी से कोर्सेज को दी मंजूरी

Thu, 21 Dec 2023 06:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Dec 2023 06:06 AM IST
सार

यूजीसी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सभी राज्यों और विश्वविद्यालयाें को ऑनलाइन कोर्स में पढ़ाई के लिए पत्र भेजकर जानकारी दे दी गई है। स्वयं बोर्ड की बैठक में जनवरी 2024 सेमेस्टर के लिए 1247 कोर्सेज को मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
Now study online courses in JNU-IGNOU and IPU UGC has approved the courses from January
UGC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी समेत 12 से अधिक विश्वविद्यालयों में जनवरी सत्र से ऑनलाइन कोर्स की पढ़ाई भी हो सकेगी।

विज्ञापन

 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इन विश्वविद्यालयों में जनवरी सत्र से स्वयं प्लेटफाॅर्म पर चलने वाले ऑनलाइन कोर्स की पढ़ाई की मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में 1247 ऑनलाइन कोर्सेज में जनवरी सत्र में दाखिला होगा, जबकि परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

यूजीसी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सभी राज्यों और विश्वविद्यालयाें को ऑनलाइन कोर्स में पढ़ाई के लिए पत्र भेजकर जानकारी दे दी गई है। स्वयं बोर्ड की बैठक में जनवरी 2024 सेमेस्टर के लिए 1247 कोर्सेज को मंजूरी दी गई थी। इन सभी कोर्सेज को यूजीसी (क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर ऑनलाइन लर्निंग कोर्स थ्रू स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स )  रैग्लयूलेशन 2021 के तहत मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई करने पर छात्रों को मिलेंगे क्रेडिट 
इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर में नॉन इंजीनियरिंग में 154, यूजी व पीजी इंजीनियरिंग में 743, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में 225 डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईएम में मैनेजमेंट के 63, यूजीसी के चार, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के 18, टीचर ट्रेनिंग के 40 कोर्सेज शामिल हैं। इन सभी कोर्सेज की पढ़ाई करने पर छात्रों को क्रेडिट भी मिलेंगे। यह क्रेडिट उनकी डिग्री व डिप्लोमा में जुड़ेंगे। इन कोर्सेज के लिए भारतीय समेत कोई भी छात्र पंजीकरण कर पढ़ाई कर सकता है। यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को विभाग और डीन के माध्यम से इन कोर्सेज की जानकारी सार्वजनिक करने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक जानकारी के बारे में छात्रों को पता लग सके। इन कोर्सेज में दाखिला जनवरी में होगा और मई में परीक्षा होगी। इन ऑनलाइन कोर्सेज की परीक्षा 18, 19, 25 और 26 मई 2024 को आयोजित होगी।

एम्स, बीएचयू समेत कई यूनिवर्सिटी भी शामिल
स्वयं प्लेटफाॅर्म के यह ऑनलाइन कोर्स कराने वालों में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, केंद्रीय विवि हरियाणा, कुरुक्षेत्र विवि, चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी, दयालबाल एजुकेशन इंस्टीट्यूट, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, केंद्रीय विवि पंजाब (भटिंडा), नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली, कश्मीर विवि, गुजरात विवि, हिमाचल विवि, जवाहर लाल नेहरू विवि, एम्स, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि दिल्ली, एचएनवी गढ़वाल यूनि., दून यूनिवर्सिटी, डॉ. हरिसिंह गौड़ विश्वविद्यालय, देवी अहिल्या विवि, सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं। यह विश्वविद्यालय इन कोर्स का संचालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed