फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   now admissions will be done through JEE know all details

उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, अब JEE के माध्यम से होंगे दाखिले

Sun, 12 Jan 2020 10:34 AM IST
Garima Garg महेंद्र तिवारी
महेंद्र तिवारी Published by: Garima Garg Updated Sun, 12 Jan 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
now admissions will be done through JEE know all details
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी दाखिले अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के जरिये होंगे। नई व्यवस्था को वर्ष 2021 से लागू करने की तैयारी है। राज्य सरकार इन संस्थानों में विश्वविद्यालय स्तर से होने वाली परीक्षा के जरिये दाखिले की व्यवस्था खत्म करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दाखिले की नई व्यवस्था को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश के छात्रों को इंजीनियरिंग संस्थानों में अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में अभी राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) करता है। इसी परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रदेश के सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है। हालांकि कुछ निजी विश्वविद्यालय अलग से प्रवेश परीक्षा का आयोजन करते हैं। ऐसे में प्रदेश के विद्यार्थियों को जिस विवि या संस्थान में दाखिला लेना होता है, उसी के मुताबिक तैयारी करनी होती है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को बिल्कुल अलग तैयारी करनी पड़ती है। इसमें विद्यार्थियों को काफी कठिनाई होती है और अभिभावकों को भी बच्चों की तैयारी के लिए दोहरा आर्थिक खर्च उठाना पड़ता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश के बढ़ेंगे मौके - 
प्राविधिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित का हवाला देते हुए दाखिले के लिए नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया है। देश के तमाम बड़े प्रौद्यागिकी संस्थानों जैसे, आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, जीएफटीआई आदि में दाखिले जेईई के माध्यम से होता है। जेईई कराने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के पास है। अगर प्रदेश के संस्थानों में भी जेईई के जरिये दाखिले होंगे तो विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय संस्थानों में दाखिले के लिए अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, प्रदेश के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में दाखिले के अवसर भी बढ़ेंगे, क्योंकि उन्हें दो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारियों में अपना वक्त नहीं बर्बाद करना पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों व इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई के जरिये दाखिले देने की योजना है। नई व्यवस्था जनवरी 2021 से प्रस्तावित है। हालांकि अभी अंतिम निर्णय होना शेष है।
-डॉ. रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed