{"_id":"5ef1e6b76584b05929162ae6","slug":"no-school-fees-from-april-to-july-says-manipur-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर! कोरोना वायरस की वजह से मणिपुर सरकार ने अप्रैल से जुलाई तक की स्कूल फीस माफ की ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
खुशखबर! कोरोना वायरस की वजह से मणिपुर सरकार ने अप्रैल से जुलाई तक की स्कूल फीस माफ की
Tue, 23 Jun 2020 06:15 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अप्रैल से लेकर जुलाई तक की स्कूल फीस माफ कर दी है। शिक्षा मंत्री डॉ टी राधेश्याम ने कहा कि अप्रैल से लेकर जुलाई तक की स्कूल फीस एकत्र नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को यह आदेश दिया है। उनका कहना है कि अगर किसी स्कूल ने अप्रैल से लेकर जुलाई तक की फीस अभिभावकों से ली है, तो उसे आगे के महीनों में समायोजित किया जाएगा। सूबे की सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए अप्रैल से लेकर जुलाई तक की स्कूल फीस माफ की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस की वजह से विश्व भारती विश्वविद्यालय ने स्थगित की सभी परीक्षाएं
विज्ञापन
इस आदेश के बाद अब राज्य के सभी निजी और सहायता प्राप्त स्कूल विद्यार्थियों की अप्रैल से लेकर जुलाई तक की फीस माफ करेंगे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी नहीं करने का भी निर्देश दिया है। सरकार ने स्कूलों को मार्च तक के लिए किसी भी नामकरण के तहत फीस सहित स्कूल फीस में बढ़ोतरी नहीं करने को कहा है। सरकार ने साफ किया है कि अगर किसी स्कूल ने अभिभावकों से अप्रैल से लेकर जुलाई तक की फीस ली है तो उसे बाद के महीनों के लिए समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट जारी होने में बस चार दिन बाकी
हालांकि, सरकार का कहना है कि सभी निजी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल इस सत्र में बिना कोई बढ़ोत्तरी के प्रवेश शुल्क ले सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने सभी निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों से शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का अप्रैल से लेकर जुलाई तक का वेतन भुगतान करने के लिए भी कहा है। शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतन का भुगतान छात्रों के नामांकन के अनुसार किया जाएगा। सरकार का साफ कहना है कि सभी निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों को इस आदेश का सख्ती से पालन करना है।
कमेंट
कमेंट X