फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   No proposal to rename IIT Madras, Education Ministry drafting bill for Higher Education Commission

संसद में जवाब : नहीं बदला जाएगा आईआईटी मद्रास का नाम, उच्च शिक्षा आयोग के गठन का बन रहा मसौदा

Mon, 26 Jul 2021 06:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 26 Jul 2021 06:28 PM IST
सार

आईआईटी मद्रास का नाम बदलने को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अब विराम लगा दिया है। दरअसल, कई दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास का नाम बदलकर आईआईटी चेन्नई किया जा रहा है।

विज्ञापन
No proposal to rename IIT Madras, Education Ministry drafting bill for Higher Education Commission
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी मद्रास का नाम बदलने को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अब विराम लगा दिया है। दरअसल, कई दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास का नाम बदलकर आईआईटी चेन्नई किया जा रहा है। इस पर संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में एक प्रश्न भी पूछा गया।

विज्ञापन


आईआईटी मद्रास का नाम बदलने का प्रस्ताव नहीं : प्रधान
लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास का नाम बदलकर आईआईटी चेन्नई करने के किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के नाम में संशोधन को लेकर ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। गौरतलब है कि 1996 में तमिलनाडु सरकार द्वारा मद्रास शहर का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
उच्च शिक्षा आयोग विधेयक का मसौदा प्रक्रिया जारी 

वहीं, शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षा मंत्रालय भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (एचईसीआई) की स्थापना के लिए एक विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, शिक्षा मंत्रालय ने कैबिनेट की मंजूरी प्राप्त करने के बाद 29 जुलाई, 2020 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की घोषणा की थी। मंत्रालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अलग-अलग कार्यों को करने के लिए चार स्वतंत्र वर्टिकल- विनियमन, मान्यता, वित्त पोषण, और अकादमिक मानक सेटिंग के साथ एक छत्र निकाय के रूप में भारतीय उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना का प्रयास कर रहा है।  

इन तीन संस्थाओं का होगा विलय

प्रधान ने कहा, शिक्षा मंत्रालय भारत के उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना के लिए एक विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में है। भारतीय उच्च शिक्षा आयोग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) जैसे तीन स्वायत्त निकायों की जगह लेने वाला है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने चिकित्सा और कानूनी शिक्षा को छोड़कर, उच्च शिक्षा के लिए हायर एजुकेशन कमीशन को एकछत्र निकाय के रूप में स्थापित करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed