फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   No pre-final exam for classes 10, 12 in Bengal: Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल: दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए नहीं होगी प्री- फाइनल परीक्षा

Thu, 12 Nov 2020 01:05 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 12 Nov 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
No pre-final exam for classes 10, 12 in Bengal: Mamata Banerjee
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

पश्चिम बंगाल में अब दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्री-फाइनल परीक्षा नहीं होगी। इस बात की घोषणा सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को स्कूल स्तर पर प्री- फाइनल परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। इस बात का निर्णय सूबे के शिक्षा विभाग ने लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते हुए सूबे के शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि इस वक्त जो छात्र दसवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं उनके लिए प्री-फाइनल परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु: 16 नवंबर से नहीं खुलेंगे नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल, नई तारीखों की घोषणा जल्द 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सूबे में जल्द ही 16,500 शिक्षकों की भर्ती  होगी। शिक्षकों की यह भर्ती प्रक्रिया दिसंबर और जनवरी से शुरू होगी। इस बात की जानकारी भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही दी है। हालांकि, उन्होंने शिक्षकों की भर्ती की तारीख नहीं बताई लेकिन इतना कहा कि दिसंबर और जनवरी में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।  ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि सूबे में स्कूलों को खोलने का निर्णय 15 नवंबर के बाद कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-UP Board 2021: कब होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं? पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed