{"_id":"67d41c64cca9da8d6e02f36e","slug":"no-decision-yet-on-closing-new-universities-karnataka-cm-siddaramaiah-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटका सीएम का बड़ा बयान, बोले- नए विश्वविद्यालयों को बंद करने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Karnataka: कर्नाटका सीएम का बड़ा बयान, बोले- नए विश्वविद्यालयों को बंद करने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया
Fri, 14 Mar 2025 05:40 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 14 Mar 2025 05:40 PM IST
सार
Karnataka New Universities: कर्नाटका के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने विधानसभा में बताया कि राज्य में नई स्थापित विश्वविद्यालयों को बंद करने या जारी रखने पर निर्णय कैबिनेट सब-कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कर्नाटका मुख्यमंत्री सिद्धरामैया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka New Universities: कर्नाटका के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने शुक्रवार (14 मार्च) को विधानसभा में कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के दौरान स्थापित की गई नए विश्वविद्यालयों के बंद करने या जारी रखने के बारे में निर्णय कैबिनेट सब-कमिटी की रिपोर्ट पर आधारित होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह बयान उस समय दिया जब भाजपा के विधायक और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव लाने की मांग की।
विज्ञापन
कैबिनेट सब-कमिटी में होगा फैसला
सिद्धरामैया ने विधानसभा में कहा, "हम उन सात नए विश्वविद्यालयों को बंद नहीं कर रहे हैं, जिन्हें भाजपा सरकार ने खोला था। हम कोई विश्वविद्यालय बंद नहीं करेंगे। इन विश्वविद्यालयों को जारी रखने या बंद करने पर निर्णय लेने के लिए एक कैबिनेट सब-कमिटी बनाई गई है, जिसका नेतृत्व उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार कर रहे हैं। इस समिति ने अभी तक अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा "रिपोर्ट के आने से पहले ही भाजपा के विधायक चिंता व्यक्त कर रहे हैं। हम कोई विश्वविद्यालय बंद नहीं करेंगे। यह निर्णय लेने के लिए एक समिति बनाई गई है और वह रिपोर्ट सरकार को देगी।"इस पर भाजपा विधायकों (जिसमें बसवानगौड़ा पटिल यतनल भी शामिल थे) ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री का क्या मतलब है जब उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बंद नहीं होंगे और कैबिनेट सब-कमिटी यह तय करेगी कि इन्हें जारी रखा जाए या नहीं। सीएम सिद्धरामैया ने जवाब में कहा कि रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है और इस मुद्दे पर कैबिनेट में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि इस पर चर्चा करना अभी जल्दीबाजी होगी। यह इतना अहम मुद्दा नहीं है और यह कोई तात्कालिक मामला नहीं है। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X