फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   No decision came on CBSE 12th board exam, Delhi university DU admission process also got influenced

डीयू: बारहवीं के अंकों के आधार पर हो सकता है दाखिला, कोरोना काल में प्रवेश परीक्षा कराना मुश्किल

Tue, 01 Jun 2021 02:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Jun 2021 02:11 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दाखिला प्रक्रिया भी अधर में है। परीक्षा को लेकर स्पष्टता नहीं होने के कारण डीयू प्रशासन भी दाखिला प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दे पा रहा है।

विज्ञापन
No decision came on CBSE 12th board exam, Delhi university DU admission process also got influenced
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बारहवीं की परीक्षा को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक टाल दी गई है। वहीं मंगलवार को शिक्षा मंत्री की तबीयत खराब हो जाने की वजह से अंतिम फैसले की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दाखिला प्रक्रिया भी अधर में है। परीक्षा को लेकर स्पष्टता नहीं होने के कारण डीयू प्रशासन भी दाखिला प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दे पा रहा है। इस कारण छात्रों में भी काफी असमंजस है। उनके सामने बड़ा सवाल है कि कॉलेज में उनका दाखिला किस आधार पर होगा, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या पहले की तरह एंट्रेस टेस्ट हुआ तो उसका पैटर्न क्या होगा। यह भी तय नहीं है कि क्या प्रत्येक कोर्स के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन

मंगलवार को फैसला आने की थी उम्मीद, बढ़ते जा रहा है तनाव

उम्मीद की जा रही थी कि मई में डीयू में दाखिले का शेड्यूल जारी हो जाएगा। लेकिन दाखिले की प्रक्रिया 12वीं के अंकों से जुड़ी होने के कारण अब तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। उम्मीद थी कि 1 जून को बारहवीं बोर्ड का फैसले आने के बाद डीयू द्वारा भी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। किंतु शिक्षा मंत्री का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से यह प्रक्रिया और आगे बढ़ गई है। बता दें डीयू में सीबीएसई समेत विभिन्न राज्य बोर्ड के विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। इन सब कारणों से विद्यार्थियों में तनाव काफी बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला

डीयू में बीकॉम ऑनर्स करने के इच्छुक हरप्रीत सिंह कहते हैं कि अभी 12वीं परीक्षा के साथ ही उन्हें इस बात का भी तनाव है कि कॉलेज में दाखिले कब और कैसे होंगे। हरप्रीत का कहना है कि डीयू में दाखिला सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट से हुआ तो कैसे होगा, इस पर स्पष्टता होनी चाहिए। कम से कम पैटर्न का तो पता होना चाहिए। एक अन्य छात्र सुमित अग्रवाल कहते हैं कि 12वीं की परीक्षा और डीयू दाखिला प्रक्रिया को लेकर कई सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिल रहे हैं। इस कारण काफी तनाव बना है। वे सवाल करते हैं कि क्या अलग अलग कोर्सेज के लिए अलग अलग एंट्रेस टेस्ट होगा।

विज्ञापन

प्रक्रिया पहले की तरह ही होने की संभावना

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जिस तरह की स्थितियां बनी हैं, उनसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट से दाखिले मुश्किल लग रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कॉमन एंट्रेस टेस्ट नहीं हुए तो पहले ही तरह ही दाखिला प्रक्रिया हो सकती है। इस बार भी बीते साल की तरह पहले ही दाखिला प्रक्रिया शुरू करने में देरी हो रही है। बीते साल भी कोरोना महामारी के कारण सीबीएसई के रिजल्ट जुलाई में घोषित हुए थे। इसके बाद ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस बार अब तक कुछ स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed