NEET UG: मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा; 2025-26 सत्र के लिए एनएमसी ने जोड़ीं एमबीबीएस-बीडीएस की 11500 नई सीटें
NEET UG 2025 Seat Matrix: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नीट यूजी 2025 के लिए सीट मैट्रिक्स में संशोधन करते हुए 11,500 नई एमबीबीएस और बीडीएस सीटें जोड़ी हैं। इस बढ़ोतरी के साथ देशभर में कुल मेडिकल सीटों की संख्या अब 1,29,025 हो गई है, जिसमें एम्स और जिपमेर (JIPMER) शामिल नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2025: भारत में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एक बार फिर नीट यूजी 2025 सीट मैट्रिक्स में बड़ा संशोधन किया है। इस संशोधन के तहत देशभर के मेडिकल कॉलेजों में 11,500 नई एमबीबीएस और बीडीएस सीटें जोड़ी गई हैं। अब देश में कुल 1,29,025 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें एम्स और जिपमेर (JIPMER) की सीटें शामिल नहीं हैं। पिछले वर्ष मेडिकल सीटों की कुल संख्या 1,17,750 थी, यानी इस साल सीटों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
राउंड 3 की काउंसलिंग पर पड़ सकता है असर
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), जो नीट यूजी काउंसलिंग का संचालन करती है, ने हाल ही में राउंड 3 के लिए चॉइस-फिलिंग की आखिरी तारीख बढ़ाकर 16 अक्तूबर शाम 4 बजे तक कर दी थी।
हालांकि, नई सीटों के शामिल होने से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि एमसीसी डेडलाइन को फिर से बढ़ा सकती है, हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 अक्तूबर को
संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी 2025 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का परिणाम 18 अक्तूबर 2025 को घोषित किया जाएगा। 15 अक्तूबर को जारी एक तात्कालिक नोटिस में एमसीसी ने सूचित किया था कि राउंड 3 में 58 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी गई हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें ताकि काउंसलिंग डेडलाइन और संशोधित सीट अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें।
नोटिस यहां देखें...
कमेंट
कमेंट X