NIOS Board Exams 2022: एनआईओएस बोर्ड का टाइम-टेबल जारी, 10वीं-12वीं की परीक्षाएं चार अप्रैल से होंगी शुरू
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं का अंतिम कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो थ्योरी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर जाकर परीक्षा तिथियों को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIOS Board 10-12th Theory Exams 2022: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं का अंतिम कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही एनआईओएस की कक्षा 10वीं की परीक्षा और 12वीं की परीक्षा अब चार अप्रैल, 2022 से शुरू हो रही है। एनआईओएस द्वारा विस्तृत कार्यक्रम और टाइम-टेबल भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने अधिसूचना जारी कर कहा कि पूर्व अधिसूचना विज्ञापन 02/2022 के 12 जनवरी, 2022 की जारी प्रारंभिक सूचना के क्रम में एनआईओएस की सार्वजनिक सैद्धांतिक परीक्षा माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए 04 अप्रैल, 2022 से आयोजित की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो थ्योरी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर जाकर परीक्षा तिथियों को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
देश और विदेश के परीक्षा केंद्रों पर एक साथ शुरू होंगे एग्जाम
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डेट शीट यहां भी साझा की जा रही है। यह परीक्षा कार्यक्रम कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए देश और विदेश में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर एक समान तौर पर लागू होगा। सैद्धांतिक परीक्षा की विस्तृत डेट शीट एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक नोटिस में सभी क्षेत्रीय निदेशकों से अनुरोध किया गया है कि वे क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट पर थ्योरी परीक्षा की डेट शीट को जल्द अपलोड करें।
विदेशी परीक्षा केंद्रों के लिए एनआईओएस की डेट शीट

भारतीय परीक्षा केंद्रों के लिए एनआईओएस की डेट शीट
एनआईओएस परीक्षा केंद्रों की चयन प्रक्रिया खत्म
वहीं, एनआईओएस ने अपने मान्यता प्राप्त संस्थानों, अध्ययन केंद्र, सहित केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और सीबीएसई / राज्य बोर्डों से संबद्ध सरकारी / निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इसके लिए एनआईओएस ने स्कूल अधिकारियों को भी जनवरी 2022 में ही अपने स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा केंद्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत करने के लिए निर्देश दे दिए थे।
कमेंट
कमेंट X