फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Practical Exam 2025: Class 10 and 12 Practical Dates Announced, Exams Begin from September 12

NIOS Practical Exam 2025: एनआईओएस 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल की तिथियां घोषित, 12 सितंबर से परीक्षा शुरू

Thu, 28 Aug 2025 11:52 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 28 Aug 2025 11:52 AM IST
सार

NIOS Practical Exam 2025 OUT: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने सितंबर-अक्तूबर सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं 12 सितंबर से 27 सितंबर तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
NIOS Practical Exam 2025: Class 10 and 12 Practical Dates Announced, Exams Begin from September 12
एनआईओएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NIOS Practical Exam 2025: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने सितंबर-अक्तूबर 2025 सत्र की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। ये परीक्षाएं 12 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक निर्धारित केंद्रों पर होंगी। परीक्षा का हॉल टिकट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


एनआईओएस ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं की उपस्थिति पत्रक परीक्षा केंद्र अधीक्षक अपने-अपने केंद्र डैशबोर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, प्रैक्टिकल में प्राप्त अंकों को 10 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

एनआईओएस ने बताया है कि छात्र अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा का सूचना-सह-हॉल टिकट sdmis.nios.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं मुख्य रूप से अध्ययन केंद्रों (ALS) में ही होंगी। अगर कोई अध्ययन केंद्र बंद है, गैर-कार्यात्मक है या वहां पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या कम है, तो उस स्थिति में क्षेत्रीय केंद्र अलग से सूचना देगा।

चूंकि प्रैक्टिकल छोटे बैचों में होंगे, इसलिए छात्रों को समय से पहले ही अपने केंद्र अधीक्षक या एएलएस समन्वयक से संपर्क करना चाहिए ताकि उन्हें निर्धारित तिथि और आवंटित बैच की जानकारी मिल सके।

नतीजे कब होंगे जारी? 

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के दौरान छात्रों को लैब की क्षमता के हिसाब से छोटे-छोटे बैचों में बांटा जाएगा। यह जिम्मेदारी केंद्र अधीक्षक और समन्वयक परीक्षकों की सलाह से तय करेंगे। सभी प्रैक्टिकल अंकों को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके बाद नतीजे थ्योरी परीक्षा खत्म होने के करीब सात सप्ताह बाद घोषित होंगे। रिजल्ट सीधे sdmis.nios.ac.in पर जारी किया जाएगा और इसकी तारीख के बारे में पहले से कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।

यहां देखें पूरी डेटशीट

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed