फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Admit Card 2021 released for Class 10- 12 exams on nios.ac.in

5 चरणों में डाउनलोड करें NIOS का दसवीं-बारहवीं का प्रवेश पत्र, 22 जनवरी से होंगी परीक्षाएं

Fri, 15 Jan 2021 05:22 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 15 Jan 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
NIOS Admit Card 2021 released for Class 10- 12 exams on nios.ac.in
NIOS - फोटो : प्रिंट शॉर्ट

NIOS Admit Card 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए एनआईओएस एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  अभ्यर्थी जनवरी / फरवरी 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट सिद्धांत और व्यावहारिक परीक्षा दोनों के लिए जारी किया गया है। गौरतलब है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरू हो रही हैं और ये परीक्षाएं अगले महीने की 15 तारीख तक चलेंगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CSEET: आईसीएसई CSEET जनवरी रिजल्ट 2021 इस दिन होगा जारी
विज्ञापन

 

शुरू हो चुकी हैं प्रैक्टिकल परीक्षाएं
दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 जनवरी से ही शुरू हो चुकी हैं, जो कि 25 जनवरी तक चलेंगी।  जो अभ्यर्थी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं देंगे वो अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना विवरण दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, नीचे आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सावधान! जेईई मेन 2021 फॉर्म भरते वक्त इस फर्जी वेबसाइट से रहें सतर्क, जरूर पढ़ें ये महत्वपूर्ण सूचना

आखिरी परीक्षा के छह हफ्ते बाद रिजल्ट जारी होने की संभावना
परीक्षा का परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के 6 सप्ताह बाद घोषित किए जाने की संभावना है। अंक पत्र, अनंतिम प्रमाण पत्र, और माइग्रेशन सह स्थानांतरण प्रमाण पत्र सफल उम्मीदवारों को उनके संबंधित एआई के माध्यम से सीधे जारी किए जाएंगे। 

5 चरणों में ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in है।
-जहां होम पेज पर ही आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed