फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CISCE ICSE, ISC Result 2021: परिणाम जारी, 10वीं का 99.98 फीसद व 12वीं 99.76 फीसद रहा पास प्रतिशत

Sat, 24 Jul 2021 04:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 24 Jul 2021 04:14 PM IST
खास बातें

CISCE ICSE, ISC Results 2021 Live Updates: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) के परिणाम जारी करने जा रहा है। छात्र दोपहर 3 बजे से अपना परिणाम देख सकते हैं।

यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब बोर्ड ने आईसीएसई और आईएससी के विद्यार्थियों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया है। 2020 में, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशव्यापी तालाबंदी लागू की गई थी, तो तत्कालीन चल रही बोर्ड परीक्षाओं के कई प्रश्नपत्रों को रोकना पड़ा था।

वहीं इस वर्ष भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से आईएससीई और आईएससी के परीक्षाओं को रद्द करने और मूल्यांकन नीति के हिसाब से परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया। 

Check CISCE Board Result 2021 Live Updates in English

विज्ञापन
cisce icse isc result 2021 live class 10th 12th results latest news in hindi
CISCE Board Result 2021 LIVE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:13 PM, 24-Jul-2021

आईसीएसई, आईएससी परिणाम 2021: उत्तर प्रदेश

  • आईसीएसई स्कूलों की संख्या: 386
  • आईएससी स्कूलों की संख्या: 307
  • छात्रों की संख्या- आईसीएसई: 46,889, आईएससी: 31,801
  • पास प्रतिशत- आईसीएसई: 99.95 प्रतिशत, आईएससी: 99.71 प्रतिशत
04:10 PM, 24-Jul-2021

सीआईएससीई परिणाम 2021: पंजाब

  • आईसीएसई स्कूलों की संख्या: 144
  • आईएससी स्कूलों की संख्या: 46
  • छात्रों की संख्या- आईसीएसई: 13,773, आईएससी: 2,796
  • पास प्रतिशत- आईसीएसई: 99.99 प्रतिशत, आईएससी: 99.79 प्रतिशत
विज्ञापन
04:08 PM, 24-Jul-2021

आईएससी, आईसीएसई परिणाम 2021: महाराष्ट्र

  • आईसीएसई स्कूलों की संख्या: 234
  • आईएससी स्कूलों की संख्या: 53
  • छात्रों की संख्या- आईसीएसई: 24,359, आईएससी: 3,427
  • पास प्रतिशत- आईसीएसई: 100 प्रतिशत, आईएससी: 99.94 प्रतिशत
04:03 PM, 24-Jul-2021

आईसीएसई, आईएससी परिणाम 2021 : कर्नाटक

आईसीएसई स्कूलों की संख्या: 357
आईएससी स्कूलों की संख्या:45
छात्रों की संख्या- आईसीएसई: 21,386, आईएससी: 2,040
पास प्रतिशत- आईसीएसई: 100 प्रतिशत, आईएससी: 99.95 प्रतिशत
03:53 PM, 24-Jul-2021

ऐसा रहा पश्चिम बंगाल का परिणाम

पश्चिम बंगाल में 391 आईसीएसई और 282 आईएससी स्कूलों के छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए पात्र थे।
उम्मीदवार उपस्थित हुए - आईसीएसई: 39,520 (21,950 या 55.54 प्रतिशत लड़के हैं और 17,570 या 44.46 प्रतिशत लड़कियां हैं)
उम्मीदवार उपस्थित हुए - आईएससी: 26,859 (14,814 या 55.15 प्रतिशत लड़के हैं 12,045 या 44.85 प्रतिशत लड़कियां हैं)
03:41 PM, 24-Jul-2021

कक्षा 12वीं आईएससी परिणाम 2021: विशेष श्रेणी के छात्रों का रिजल्ट

  • उपस्थित हुए अनुसूचित जाति के छात्रों की संख्या: 4,401
  • पास प्रतिशत: 99.61 प्रतिशत
  • एसटी: 3,399
  • पास प्रतिशत: 99.71 प्रतिशत
  • ओबीसी: 15,349
  • पास प्रतिशत: 99.80 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन
03:38 PM, 24-Jul-2021

दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम: ये रहा एससी, एसटी और ओबीसी का परिणाम

इस साल, 11,934 अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र थे और अनुसूचित जाति के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.97 प्रतिशत था। सभी 7,326 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्र (100 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए हैं और 47,294 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों में से 99.98 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं।
03:27 PM, 24-Jul-2021

क्षेत्रवार आईसीएसई 10वीं परिणाम 2021 का विश्लेषण

  • उत्तर: 99.97 फीसदी
  • पूर्व: 99.98 फीसदी
  • पश्चिम: 99.99 फीसदी
  • दक्षिण:100 फीसदी
  • विदेशी: 100 फीसदी
03:14 PM, 24-Jul-2021

बारहवीं में लड़को ने मारी बाजी

आईसीएसई पास प्रतिशत 99.98 फीसद और आईएससी पास प्रतिशत 99.76 फीसद है। आईसीएसई परिणाम में, लड़कियों और लड़कों दोनों ने 99.98 फीसद पास प्रतिशत हासिल किया है। आईएससी के लिए, लड़कों और लड़कियों  का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 99.86 और 99.66 फीसद रहा।
03:11 PM, 24-Jul-2021

2,19,499 विद्यार्थियों का परिणाम जारी

  • कुल: 219,499
  • लड़के: 1,18,846 या 54.14%
  • लड़कियां: 1,00,653 या 45.86%
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed