NIMCET 2023 Admit Card Out: एनआईएमसीईटी सामन्य प्रवेश परीक्षा की एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक
NIMCET 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर ने एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NIMCET) 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIMCET 2023 Admit Card Out: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर ने एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NIMCET 2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एनआईएमसीईटी 2023 के लिए आवेदन किया था, वे एनआईएमसीईटी 2023 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NIMCET 2023 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।
NIMCET एडमिट कार्ड 2023 में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, आवेदन संख्या, लिंग, श्रेणी, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे विवरण दर्ज होंगे।
NIMCET 2023 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले एनआईएमसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाएं।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक पर क्लिक करें।
-
यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
-
अब लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
-
NIMCET 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
NIMCET का आयोजन किसी भी NIT द्वारा उनके MCA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, रायपुर, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली और वारंगल में एनआईटी द्वारा एमसीए कार्यक्रम की पेशकश की जाती है।
कमेंट
कमेंट X