फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIMCET 2021 Exam postponed by NIT Raipur new dates to be announced later

एनआईएमसीईटी परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी?

Tue, 04 May 2021 11:50 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 04 May 2021 11:50 AM IST
सार

एनआईएमसीईटी परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
NIMCET 2021 Exam postponed by NIT Raipur new dates to be announced later
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एनआईएमसीईटी परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है। कोरोना वायरस की वजह से एनआईटी मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 23 मई को होनी थी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर ने इस परीक्षा के स्थगित होने को लेकर अधिसूचना जारी की है। हालांकि, अभी संस्थान की तरफ से परीक्षा की नई तारीख के बारे में सूचना नहीं दी गई है। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। संस्थान की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख घोषित होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-'सुप्रीम' आदेश: जब स्कूल खुले ही नहीं तो पूरी फीस कैसे? 15 फीसदी कटौती अनिवार्य
विज्ञापन



अभ्यर्थियों को परीक्षा से 15 दिन पहले परीक्षा की नई तिथि के बारे में सूचना दी जाएगी। परीक्षा के स्थगित होते ही सभी गतिविधियां जैसे कि काउंसलिंग एवं एडमिशन और च्वॉइस फिलिंग की तारीख आदि स्थगित कर दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है जिसकी वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। इसकी वजह से लगभग सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। तमाम राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही प्रशासनिक परीक्षाएं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed