फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIFT Admission 2026-27: Online Applications Started Nationwide, Written Exam on February 8

NIFT: निफ्ट में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, आठ फरवरी को होगा एग्जाम, 100 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

Fri, 12 Dec 2025 10:21 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 12 Dec 2025 10:21 AM IST
सार

NIFT Admission 2026-27: देशभर के  निफ्ट संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फैशन की दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह बड़ा मौका है। निफ्ट की लिखित प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
NIFT Admission 2026-27: Online Applications Started Nationwide, Written Exam on February 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

NIFT Application: सभी राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIFT) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक, स्नातकोत्तर, लेटरल एंट्री, कारीगर श्रेणी, पीएचडी पाठयक्रमों में दाखिले की राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा (एनआईएफटीईई) 2026 आठ फरवरी को होगी। परीक्षा 100 शहरों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के साथ कंप्यूटर आधारित और पेन-पेपर में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

6 जनवरी तक आवेदन का मौका

छात्र सुविधानुसार भाषा और परीक्षा का माध्यम चुन सकता है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खुल गई है। इच्छुक विद्यार्थी 6 जनवरी तक आवदेन कर सकते हैं। 7 से 10 जनवरी तक 5,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने का विकल्प मिलेगा। एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026 के तहत निफ्ट संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन

इसमें बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलाॅजी और मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलाॅजी में प्रवेश सामान्य और रचनात्मक योग्यता परीक्षण के आधारित होगा। कारीगर श्रेणी के तहत बीडेस के लिए आवेदन भी निफ्ट प्रावधानों से होंगे। लेटरल एंट्री में बीडेस और बीई-टेक के लिए आवेदन कर सकेंगे। पीएचडी में उम्मीदवारों को निफ्ट परीक्षा देनी होगी। उसके बाद निफ्ट की ओर से शोध प्रस्ताव पेश और इंटरव्यू आधारित होगा।

आवेदन से पहले आयु, शैक्षिक योग्यता और विषय जांचें

छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले एनआईएफटीईई 2026 के पात्रता नियम अवश्य जांच लें। क्योंकि, परीक्षा में आयु, शैक्षिक योग्यता और विषय के नियम तय हैं। एनआईएफटीईई 2026 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को आधार आधारित ई-केवाईसी पूरा करना आवश्यक हो सकता है। आवेदन के लिए स्कैन फोटो, हस्ताक्षर के साथ लाइव फोटो अपलोड करनी होगी। दिव्यांगों को निर्धारित प्रारूप में वैध विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड अपलोड करना पड़ेगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए की अधिकृत वेबसाइट देख सकते हैं।

100 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

एनआईएफटीईई 2026 के लिए देश भर में 100 शहरों में परीक्षा केंद्र बनेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश में आठ, उत्तराखंड में तीन, राजस्थान में पांच, पंजाब में तीन, जम्मू-कश्मीर में दो, हिमाचल प्रदेश में दो, दिल्ली में एक, चंडीगढ़ में एक, हरियाणा में एक सेंटर शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed