{"_id":"693b9e1fe63330ff470aa6f7","slug":"nift-admission-2026-27-online-applications-started-nationwide-written-exam-on-february-8-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIFT: निफ्ट में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, आठ फरवरी को होगा एग्जाम, 100 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIFT: निफ्ट में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, आठ फरवरी को होगा एग्जाम, 100 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र
Fri, 12 Dec 2025 10:21 AM IST
शाहीन परवीन
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:21 AM IST
सार
NIFT Admission 2026-27: देशभर के निफ्ट संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फैशन की दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह बड़ा मौका है। निफ्ट की लिखित प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
NIFT Application: सभी राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIFT) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक, स्नातकोत्तर, लेटरल एंट्री, कारीगर श्रेणी, पीएचडी पाठयक्रमों में दाखिले की राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा (एनआईएफटीईई) 2026 आठ फरवरी को होगी। परीक्षा 100 शहरों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के साथ कंप्यूटर आधारित और पेन-पेपर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
6 जनवरी तक आवेदन का मौका
छात्र सुविधानुसार भाषा और परीक्षा का माध्यम चुन सकता है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खुल गई है। इच्छुक विद्यार्थी 6 जनवरी तक आवदेन कर सकते हैं। 7 से 10 जनवरी तक 5,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने का विकल्प मिलेगा। एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026 के तहत निफ्ट संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
इसमें बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलाॅजी और मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलाॅजी में प्रवेश सामान्य और रचनात्मक योग्यता परीक्षण के आधारित होगा। कारीगर श्रेणी के तहत बीडेस के लिए आवेदन भी निफ्ट प्रावधानों से होंगे। लेटरल एंट्री में बीडेस और बीई-टेक के लिए आवेदन कर सकेंगे। पीएचडी में उम्मीदवारों को निफ्ट परीक्षा देनी होगी। उसके बाद निफ्ट की ओर से शोध प्रस्ताव पेश और इंटरव्यू आधारित होगा।
कमेंट
कमेंट X