फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NID DAT admit card 2025 out at admissions.nid.edu: Direct link to download hall ticket

NID DAT Admit Card: डीएटी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, यहां से करें डाउनलोड

Wed, 25 Dec 2024 12:02 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स, डेस्क
जॉब्स, डेस्क Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Dec 2024 12:02 AM IST
सार

NID DAT Admit Card 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने को एनआईडी डीएटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NID DAT admit card 2025 out at admissions.nid.edu: Direct link to download hall ticket
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NID DAT Admit Card 2025 Out: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने आधिकारिक साइट पर एनआईडी डीएटी 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (admissions.nid.ed) से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des.) और मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des.) कार्यक्रमों के लिए परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को पूरे भारत में कई केंद्रों पर निर्धारित है। उम्मीदवार अपने ईमेल पते और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) एनआईडी अहमदाबाद, एनआईडी आंध्र प्रदेश, एनआईडी हरियाणा, एनआईडी मध्य प्रदेश और एनआईडी असम में बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) आयोजित करता है, साथ ही एनआईडी अहमदाबाद, गांधीनगर और बेंगलुरु में मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) कार्यक्रम भी आयोजित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथि

डीएटी प्रारंभिक परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने डीएटी प्रारंभिक परीक्षा के लिए कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं किया है। हालांकि, उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर सभ्य और आरामदायक कपड़े पहनें। बेहतर होगा कि अभद्र और बहुत सारी जेबों वाले कपड़ों से बचें।

प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (admissions.nid.edu) पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध NID DAT एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे ईमेल पता और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • NID DAT एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसमें उल्लिखित विवरण देखें और भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed