फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   New Kendriya Vidyalaya Opens in Northeast Delhi; MP Manoj Tiwari Thanks PM Modi

KV: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में खुला एक और केंद्रीय विद्यालय, सांसद मनोज तिवारी ने पीएम मोदी का जताया आभार

Wed, 08 Oct 2025 09:35 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 08 Oct 2025 09:35 AM IST
सार

Northeast Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक नया केंद्रीय विद्यालय खुला। सांसद मनोज तिवारी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। 

विज्ञापन
New Kendriya Vidyalaya Opens in Northeast Delhi; MP Manoj Tiwari Thanks PM Modi
केंद्रीय विद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

Kendriya Vidyalaya: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। सांसद मनोज तिवारी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के हजारों छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने बताया कि शाहदरा के बाद अब खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय खुलने से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर घर के पास ही मिलेंगे। तिवारी ने कहा कि एशिया के सबसे घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में अब तक केंद्रीय विद्यालय का अभाव था।

विज्ञापन

सांसद ने सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपने संकल्प को किया याद

उन्होंने 1997 की एक दर्दनाक घटना को याद करते हुए कहा कि तब स्कूल बस यमुना में गिरने से दो दर्जन से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। इस कारण उन्होंने तय किया था कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर हिस्से में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सांसद ने बताया कि खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी उनके उस संकल्प का हिस्सा है जो उन्होंने जनता से चुनाव के दौरान किया था। 

शाहदरा और अब खजूरी खास के बाद बुराड़ी और तिमारपुर में भी केंद्रीय विद्यालयों के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जिन पर इसी पंचवर्षीय योजना में कार्य शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि खजूरी खास विद्यालय में आज से प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा। स्थायी भवन के निर्माण तक विद्यालय का संचालन भजनपुरा थाने के पास अस्थायी भवन में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed