फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEP 2020 Education Minister Dharmendra Pradhan stressed for greater integration of local languages in professional education

NEP 2020: समीक्षा बैठक में बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान, स्थानीय भाषाओं में जल्द शुरू होंगे प्रोफेशनल कोर्स

Tue, 16 Nov 2021 09:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 09:18 PM IST
सार

NEP 2020: बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्राेफेशनल एजुकेशन में स्थानीय भाषाओं के इंटीग्रेशन और स्थानीय भाषाओं में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
NEP 2020 Education Minister Dharmendra Pradhan stressed for greater integration of local languages in professional education
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

NEP 2020: केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार, 16 नवंबर को शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की है। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्राेफेशनल एजुकेशन में स्थानीय भाषाओं के इंटीग्रेशन और स्थानीय भाषाओं में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। 

विज्ञापन


प्रधान ने ट्वीट कर बताया कि स्थानीय भाषाओं में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने पर टास्क फोर्स की रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ते हुए, हम #NEP2020 के अनुरूप व्यावसायिक शिक्षा में स्थानीय भाषाओं के अधिक एकीकरण की ओर देख रहे हैं। एनईपी 2020, 21वीं सदी के भारत की नींव रखेगी।
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में जानकारी दी कि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। नई शिक्षा नीति से जुड़ी कई पहल पहले ही शुरू की जा चुकी हैं, जिनमें और भी बहुत कुछ शामिल है। फास्ट-ट्रैकिंग कार्यान्वयन के लिए आगे की राह पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

प्रधान ने लिखा कि भविष्य की दृष्टि, स्थानीय जुड़ाव और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ, हम एनईपी के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने और एक अधिक जीवंत शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा- जेईई मेन 2021 को 13 स्थानीय भाषाओं में आयोजित किया गया था, जिसमें असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं। जबकि मेडिकल प्रवेश- नीट 2021 को 11 स्थानीय भाषाओं में आयोजित किया गया था। इनमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed