NEET UG: नीट यूजी काउंसलिंग में पंजीकरण करने के लिए दस्तावेजों को रखें तैयार; 21 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया
NEET UG 2025: नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया इस बार भी ऑनलाइन मोड के माध्यम से 21 जुलाई से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन से पहले छात्रों को जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड और प्रमाण पत्र तैयार रखने की सलाह दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने हाल ही में नीट यूजी काउंसलिंग 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 जुलाई 2025 से शुरू होगी। इस बार भी ऑनलाइन मोड के माध्यम से काउंसलिंग आयोजित की जाएगी और सभी चरण MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ही पूरे होंगे।
पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे। ऐसे में सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही अपने दस्तावेज तैयार रखें ताकि काउंसलिंग के वक्त कोई परेशानी न हो।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
नीट यूजी काउंसलिंग के समय जिन प्रमुख दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार हैं:
- नीट यूजी स्कोरकार्ड
- परीक्षा का एडमिट कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
- पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
छात्रों को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज स्कैन करते समय स्पष्ट और ओरिजिनल कॉपी ही अपलोड करें। फर्जी या अधूरे दस्तावेज मिलने पर काउंसलिंग में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।
काउंसलिंग में होंगे तीन राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड
इस बार काउंसलिंग के लिए कुल तीन राउंड का आयोजन किया जाएगा। तीसरे राउंड के बाद एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड का भी आयोजन होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर चार राउंड होंगे। काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम यहां देखें...
काउंसलिंग चरणों में शामिल हैं:
- रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान
- चॉइस फिलिंग और लॉकिंग
- सीट अलॉटमेंट
- रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
इन सीटों पर मिलेगा प्रवेश
नीट काउंसलिंग के माध्यम से, एमसीसी राज्यों की 15% एआईक्यू सीटों, बीएचयू की 100% एमबीबीएस, बीडीएस सीटों, एम्स संस्थानों, जिपमर (पुडुचेरी/कराईकल) और अन्य सहभागी संस्थानों की 100% एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रदान करेगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क भुगतान, विकल्प भरना और लॉक करना, सीट आवंटन की प्रक्रिया, सीट आवंटन परिणाम की घोषणा और रिपोर्टिंग शामिल होगी। छात्रों को उनकी नीट यूजी 2025 रैंक, नीट यूजी कट-ऑफ 2025, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X