{"_id":"61f3e6197a08f66d8a27d31e","slug":"neet-ug-counselling-2021-mcc-release-round-1-seat-allotment-final-result","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"NEET UG Counselling 2021: एमसीसी जल्द जारी करेगी नीट यूजी काउंसलिंग फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG Counselling 2021: एमसीसी जल्द जारी करेगी नीट यूजी काउंसलिंग फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट
Fri, 28 Jan 2022 06:45 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:45 PM IST
सार
NEET UG 2021 Counselling Result: एमसीसी ने गुरुवार को नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के पहले दौर का अंतरिम आवंटन परिणाम जारी किया था लेकिन बाद में उसको वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2021 Result
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2021 Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट यूजी काउंसलिंग 2021 राउंड-1 सीट अलॉटमेंट फाइनल रिजल्ट जल्द जारी करने वाली है। एमसीसी ने गुरुवार को नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के पहले दौर के अंतरिम आवंटन परिणाम जारी किया था लेकिन बाद में उसको वापस ले लिया गया। गुरुवार को एक अधिसूचना में, एमसीसी ने कहा था कि अंतरिम आवंटन परिणाम जारी कर दिया गया है और अंतिम सीट आवंटन परिणाम शुक्रवार, 28 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। लेकिन इसके भी 28 जनवरी को आने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए, वापस लिया गया अंतरिम रिजल्ट
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना में कहा गया है कि नीट यूजी 2021 काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि 27/01/2022 को रिट पिटीशन 2022 गिडला बाला सूर्य चंद्र और अन्य बनाम यूओआई और अन्य के मामले में मद्रास उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई जारी होने के कारण अंतरिम आवंटन परिणाम को वापस ले लिया है और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करें और आगे की कार्रवाई के लिए एमसीसी की वेबसाइट के संपर्क में रहें।
विज्ञापन
क्या रिजल्ट में देरी के कारण रिपोर्ट तिथियों में बदलाव होगा?
इस साल, एमसीसी अंडर ग्रेजुएट (एमबीबीएस / बीडीएस) सीटों के आवंटन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2021 को चार राउंड में - एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉप-अप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वेकेंसी राउंड आयोजित कर रही है। योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी से चार फरवरी, 2022 तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट में देरी के कारण इन तिथियों में बदलाव होगा या नहीं, फिलहाल सूचित नहीं किया गया है।
NEET UG Counselling 2021 Result कैसे चेक करें ?
परिणाम जारी होने के बाद सीट आवंटन देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं-
- एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी काउंसलिंग 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
- पंजीकरण विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका अंतरिम / अंतिम आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X