फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   NEET UG Counselling 2021 Dates NEET UG Counselling Required Documents

NEET UG Counselling: 19 जनवरी से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

Thu, 13 Jan 2022 08:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 08:34 PM IST
सार

NEET UG 2021 के लिए काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होने वाली है, इसलिए उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे अपने दस्तावेजों को संभाल कर रख लें। जरूरी दस्तावेजों की सूची यहां बताई गई है।

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2021 Dates NEET UG Counselling Required Documents
NEET UG Counselling Required Documents - फोटो : iStock

विस्तार

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2021 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जारी कर दिया है। इस साल, सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले के कारण NEET UG 2021 काउंसलिंग में देरी हुई। चूंकि अब यह जल्द ही शुरू होने वाली है, इसलिए उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे अपने दस्तावेजों को संभाल कर रख लें। जरूरी दस्तावेजों की सूची यहां बताई गई है। साथ ही जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

NEET UG एमबीबीएस, बीडीएस जैसे पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला

जिन उम्मीदवारों ने NEET UG 2021 परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे NEET UG काउंसलिंग तिथियों 2021 पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर नजर बनाए रखें। नीट यूजी काउंसलिंग 2021 मेडिकल कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए की जाती है।

विज्ञापन

NEET UG 2021 काउंसलिंग कई राउंड में होंगी

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें। ऐसा करके आप तनाव और अंतिम मिनट की भागम-भाग से बच पाएंगे। नीट यूजी काउंसलिंग 2021 करीब चार राउंड में आयोजित की जाएगी और हर राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके आधार पर, उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ सकेंगे। अधिक अपडेट के लिए यहां और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

नीट यूजी काउंसलिंग का पंजीकरण ऑनलाइन ही होगा

उम्मीदवार ध्यान दें कि नीट यूजी काउंसलिंग का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस बीच, उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए इन आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है :- 
 

विज्ञापन

NEET UG काउंसलिंग 2021 पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. एनटीए नीट स्कोर रैंक के साथ नीट 2021 का स्कोर कार्ड।
  2. एनटीए नीट 2021 परीक्षा का प्रवेश पत्र।
  3. उम्मीदवारों के आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  4. क्वालीफाइंग एग्जाम के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तीर्ण मार्कशीट।
  5. कोई भी वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
  6. 8-10 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो।
  7. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र और पीडब्ल्यूडी प्रमाण-पत्र आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed