फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2026 Exam Timing Released, Candidates Can Change Preferred City Till May 21

NEET UG Exam 2026: नीट यूजी पुनर्परीक्षा का शेड्यूल जारी, 21 मई तक बदल सकते हैं शहर; 13 भाषाओं में होगा एग्जाम

Sat, 16 May 2026 10:39 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 16 May 2026 10:39 AM IST
सार

NEET UG Exam 2026: एनटीए ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 21 मई तक अपने परीक्षा शहर में बदलाव कर सकते हैं। यह परीक्षा देशभर में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिससे छात्रों को अपनी पसंदीदा भाषा में परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
NEET UG 2026 Exam Timing Released, Candidates Can Change Preferred City Till May 21
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET UG Exam 2026: NEET UG Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा शहर बदलने से जुड़े नियम जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवार 21 मई तक अपने पसंदीदा परीक्षा शहर में बदलाव कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा का समय

नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इस समय में परीक्षा से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं भी शामिल रहेंगी। परीक्षा पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 15 मई से 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक अपना वर्तमान पता और पसंदीदा परीक्षा शहर अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी बदलाव का मौका नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क

एनटीए ने नोटिस में साफ किया है कि परीक्षा शहर बदलने या पता अपडेट करने के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवार अन्य किसी जानकारी में सुधार नहीं कर सकेंगे।

एजेंसी ने कहा है कि केवल वर्तमान पता और परीक्षा शहर में ही बदलाव की अनुमति दी गई है। इसके अलावा आवेदन पत्र में किसी अन्य प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यदि किसी उम्मीदवार को नीट यूजी 2026 से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी चाहिए, तो वे एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार 011-40759000 और 011-69227700 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें शहर चयन और बदलाव के सभी नियम

  • उम्मीदवार अपने पहले और दूसरे पसंदीदा परीक्षा शहर का चयन कर सकते हैं।
  • जो छात्र इस विकल्प का उपयोग नहीं करेंगे, उनके द्वारा पहले से चुना गया शहर ही मान्य रहेगा।
  • केवल वर्तमान पता और परीक्षा शहर में ही बदलाव किया जा सकता है, बाकी किसी भी जानकारी में संशोधन नहीं होगा।
  • 21 मई 2026 के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • परीक्षा शहर बदलने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है।
  • परीक्षा शहर की जानकारी, एडमिट कार्ड और अन्य विवरण 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed