फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2024 Re-Exam Result Soon, Download Scorecard at exams.nta.ac.in, read more details

NEET UG Re-Exam 2024: नीट यूजी पुन: परीक्षा के परिणाम आज घोषित होने की उम्मीद, इन विवरणों को जरूर करें चेक

Sun, 30 Jun 2024 04:35 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 30 Jun 2024 04:35 PM IST
सार

NEET UG Re-Exam Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आज नीट यूजी 2024 पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। 1563 छात्रों के लिए पुन: परीक्षा 23 जून, 2024 को निर्दिष्ट परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
NEET UG 2024 Re-Exam Result Soon, Download Scorecard at exams.nta.ac.in, read more details
NEET UG Re-Exam Result 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

NEET UG Re-Exam Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज 30 जून, 2024 को नीट यूजी पुनः परीक्षा के परिणाम घोषित करने की संभावना है। यह पुनर्परीक्षा 1,563 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्हें पहले 5 मई को आयोजित मूल NEET UG परीक्षा के दौरान "समय की हानि" के कारण ग्रेस अंक दिए गए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन

 
सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद, इन अभ्यर्थियों के पास या तो दोबारा परीक्षा देने या बिना किसी अनुग्रह अंक के अपने मूल अंक को बरकरार रखने का विकल्प था।
विज्ञापन


पात्र अभ्यर्थियों में से केवल 813 अभ्यर्थि ही 23 जून को आयोजित पुनः परीक्षा में शामिल हुए। 4 जून को घोषित मूल नीट यूजी 2024 परीक्षा परिणाम, पेपर लीक और अनियमितताओं, विशेष रूप से पूर्ण अंकों की उच्च संख्या के आरोपों के कारण विवादों में घिर गए थे। शिक्षा मंत्रालय ने मामले को जांच के लिए सीबीआई को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Re-Exam Result 2024: स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण
नीट यूजी पुनः परीक्षा स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:
  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • अनुभागवार स्कोर
  • न्यूनतम अंक आवश्यक
  • कुल मार्क
  • योग्यता स्थिति

NEET UG Re-Exam Result 2024: रिजल्ट ऐसे करें चेक
परिणाम की जांच करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in. पर जाएं।
  • नीट यूजी पुनः परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन आईडी और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • अब नीट यूजी पुनः परीक्षा स्कोरकार्ड स्क्रिन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • आगे की आवश्कता के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed